फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers gherao JJP party office over demands, police force deployed

मांगों को लेकर किसानों ने किया जजपा पार्टी कार्यालय का घेराव, पुलिस बल रहा तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers gherao JJP party office over demands, police force deployed
जेजेपी कार्यालय के सामने धरना देकर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। मांगों को लेकर नौजवान संघर्ष समिति और किसानों ने डबवाली की अनाज मंडी स्थित जननायक जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान तैनात पुलिस ने किसानों को कार्यालय में जाने से रोक दिया। कई घंटों तक नौजवान संघर्ष समिति के सदस्य व किसान कार्यालय के समक्ष ही धरना लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रधान गुरु प्रेम सिंह, एसपी सिंह, मिट्ठू कंबोज, मनदीप ढिल्लों, जसवीर सिंह, वीरो रानी ने बताया कि मोर्चा द्वारा 16 फरवरी से खराब फसल के मुआवजे की मांग को लेकर लघु सचिवालय में पड़ाव डाला गया है। करीब 15 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी शासन व प्रशासन ने सुध नहीं ली। मांगों को लेकर मंगलवार को किसान जेजेपी कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस बल तैनात था। जैसे ही किसान अपना मांग पत्र लेकर जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां से मिलने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें पुलिस ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी। इसी से आक्रोशित होकर किसानों ने जेजेपी कार्यालय के आगे बैठकर करीब 2 घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed