फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers expressed their displeasure by lying down in a dry canal.

Sirsa News: सूखी नहर में लेटकर किसानों ने जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:53 PM IST
सार

डबवाली में चौटाला माइनर के किसान सूखी नहर में लेटकर पानी की कमी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन के दावों के बावजूद किसानों को सिंचाई और पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आंदोलन ने क्षेत्र में जल संकट की गंभीरता उजागर की है।

विज्ञापन
Farmers expressed their displeasure by lying down in a dry canal.
चोटाला। नहर के अंदर लेटकर विरोध जाते हुए ग्रामीण। संवाद  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबवाली। चौटाला माइनर के किसानों का धरना निरंतर जारी है। प्रशासन की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में वीरवार को टेल के अंतिम छोर पर सूखी पड़ी नहर में लेटकर किसानों ने अपना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी अब भी सब ठीक है की रट लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन दावा कर रहा है कि चौटाला माइनर में एक फुट पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। किसान ने कहा कि खेती तो दूर, हमें तो पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। दरअसल, किसान कभी सूखी नहर में दौड़कर तो कभी लेटकर अपना विरोध जता रहा है।
विज्ञापन


किसान प्रशासन की नींद खोलने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो। धरनास्थल पर उपस्थित किसान दयाराम उलाणिया, सुधीर सहारण, भंवरलाल, अजय सहारण, अनिल जाखड़, राधेश्याम, कुलदीप, अनिल पुनिया, चानणराम और कपूर सिंह ने बताया कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान कोई ठोस और निर्णायक कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं गांववासियों व किसानों का कहना है कि नहर वर्षों से उपेक्षित रही है और मरम्मत अथवा सफाई के नाम पर केवल कागजी काम ही हुआ है। यह आंदोलन न सिर्फ चौटाला माइनर, बल्कि पूरे क्षेत्र में पानी की व्यवस्था की बदहाली को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed