{"_id":"613a4f0a8ebc3e5009001b1e","slug":"farmers-burnt-effigy-of-government-demanding-action-on-sdm-sirsa-news-hsr6112435164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
पुतले को आग के हवाले करते किसान नेता।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के खिला रोष जताया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं सुरक्षा को लेकर इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया और चौटाला हाउस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
वीरवार सुबह किसान भूमण शाह चौक पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा के नेतृत्व में एकत्र हो विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करके रोष जताया। इस दौरान करनाल में किसानों पर लाठियां चलवाने का आदेश देने वाले एसडीएम को सस्पेंड करने व मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेता प्रहलाद सिंह ने कहा कि करनाल में किसानों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर वे धरनारत हैं। करनाल के एसडीएम द्वारा भाजपा के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया। जिसमें किसानों को चोटें आई और एक किसान शहीद भी हो गया। एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग किसानों ने की थी और इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन सरकार ने एसडीएम पर कार्रवाई करने की बजाय उसे प्रमोशन दे दिया।
भारूखेड़ा ने कहा कि प्रशासन से कई दौर की बात हो चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया है। जिसके चलते किसान लघु सचिवालय में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द एसडीएम को सस्पेंड नहीं किया गया और शहीद हुए किसान के परिवार को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी नहीं दी गई तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। इस मौके पर लखविंद्र सिंह अलीकां, हरजिंद्र सिंह नानूआना, नायब सिंह मलड़ी, वेद चामल, सतपाल सिंह सिरसा, बलवंत प्रधान, सुखदीप प्रधान, बिंद्र, जगतार, डॉ. दर्शन फग्गू, गुरनाम सिंह शहीदां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फैक्ट्रियों के खिलाफ भारतीय किसान एकता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सिरसा। नरमा व कपास की खरीद को सुचारु रूप से करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान एकता ने उपायुक्त अनीश यादव को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने कहा कि नरमा, कपास की खरीद मंडियों में बोली पर हो, कोई भी फैक्टरी द्वारा सीधे तौर पर इसकी खरीद न हो। इसके अलावा नरमा खरीद के भाव में फेरबदल न हो, जिस भाव पर खरीद हो, उसी भाव पर तुलाई हो, तुलाई मंडी लेबर द्वारा तरपाई कंडे से ही की जाए, ताकि लेबर को उनकी मजदूरी मिले व किसानों को पैदावार का सही वजन मिल पाए। सभी फैक्ट्री में लगे तुलाई के कंडों की जांच नाप तोल विभाग द्वारा करवाई जाए तथा कंडों की तुलाई का डिस्पले बाहर की तरफ सुनिश्चित करें ताकि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलाई में फर्क आने से किसान भाईयों को किसी भी प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े। उपायुक्त अनीश यादव ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मैक्स साहुवाला, प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह नकोड़ा, रणजीत सिंह सेखों, अरविंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।