फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers burnt effigy of government at Baba Bhumanshah Chowk

किसानों ने बाबा भूमणशाह चौक पर फूंका सरकार का पुतला

Sat, 05 Dec 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of government at Baba Bhumanshah Chowk
बाबा भूमणशाह चौक पर सरकार का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : Sirsa
किसान यूनियनों के आह्वान पर शनिवार को पक्का मोर्चा पर बैठे किसानों ने बाबा भूमणशाह चौक पर पीएम और औद्योगिक घरानों के मालिकों के पुतले फूंके। किसानों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। साथ ही सड़क को एक तरफ से बंद करवा दिया गया। करीब 400 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सवा दो बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरने पर बैठे किसान केंद्र सरकार उद्योगपतियों के पुतले लेकर बाबा भूमणशाह चौक की ओर रवाना हो गए। किसानों के विरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस चौकस हो गई। डीएसपी आर्यन चौधरी पुलिस फोर्स के साथ आ गए। किसानों ने केंद्र सरकार उद्योगपतियों के पुतले फूंके। इस मौके पर किसान नेता गुरदीप सिंह झिडी ने कहा कि जब तक सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं लेगी, उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को सिरसा के गांव मल्लेकां से युवाओं का जत्था दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुआ। साथ ही राजस्थान के आए किसानों का गांव चौटाला में स्वागत किया गया। राजस्थान और पंजाब के किसान डबवाली में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ मेट्रो पिलर नंबर 786 के नीचे पहुंचे सिरसा के किसान
किसान नेता गुरदीप सिंह झिड़ी ने किसानों से कहा कि जो भी किसान दिल्ली जाए, वे बहादुरगढ़ में सिरसा के किसानों का धरना पिलर नंबर 786 के नीचे चल रहा है। इसलिए सिरसा से जाने वाले जत्थे उस पिलर के नीचे जाकर धरने को मजबूत करें। किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि आठ दिसंबर के भारत बंद को लेकर सभी किसान सात दिसंबर को शहर के बाजारों में ट्रैक्टरों पर सवार होकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने का सहयोग करेंगे। दुकानदार भाईयों से आठ दिसंबर को दुकानें बंद रखने का सहयोग मांगा जाएगा। किसान सड़क बंद नहीं करेंगे, केवल मंडी और दुकानें बंद करवाएंगे। इसलिए सात को ही मुनियादी भी बाजारों में करवाई जाएगी। दुकानदारों से अपील करेंगे कि आठ दिसंबर को उन्हें दुकानें खुद न बंद करवानी पड़े, इसलिए दुकानदार किसानों से सहयोग करते हुए दुकानें खुद ही बंद कर दें।

ट्रक यूनियन भी हड़ताल में होगी शामिल
ऑटो मार्केट ट्रक यूनियन के प्रधान गुरदीप बिट्टू ने कहा कि आठ दिसंबर के भारत बंद में ऑटो मार्केट ट्रक यूनियन हिस्सा लेंगी। कोई भी ट्रक सामान लेकर नहीं जाएगा। वहीं हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा का कहना है कि वे किसान आंदोलन को व्यापार मंडल ने पहले भी समर्थन दिया हैं और आगे भी समर्थन जारी रहेगा। प्रदेशाध्यक्ष के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed