फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers blocked the main road from Ellenabad to Nohar

Sirsa News: ऐलनाबाद से नोहर जाने वाली मुख्य सड़क पर किसानों ने लगाया जाम

Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the main road from Ellenabad to Nohar
ऐलनाबाद  में रोड को जाम कर बैठें किसान ।
ऐलनाबाद। जिले के ऐलनाबाद के अंतिम छोर पर राजस्थान की सीमा से लगने वाले गांवों के ग्रामीणों ने ऐलनाबाद से राजस्थान के नोहर को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान गांव मिठनपुरा, किशनपुरा, ढाणी शेरां, कर्मशाना व नीमला के ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लगभग सुबह 11 बजे से लेकर शाम के चार बजे तक रोड पर जाम लगाया।
विज्ञापन

लेकिन शाम चार बजे कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचे। आक्रोशित किसान व मिठनपुरा सरपंच के पिता मेघाराम सोलंकी, जिला परिषद प्रतिनिधी रामकुमार गोदारा, नौरग भांभू ने बताया हेड से 13 जुलाई को दोपहर में पानी छोड़ दिया था, लेकिन 28 जुलाई होने के बावजूद आज लगभग 12 दिन होने के पर भी दोनों नहरों की टेल पर एक बूंद भी सिंचाई योग्य पानी नहीं पहुंच पाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि अगर नहरी विभाग के अधिकारी जब तक टेल पर पानी नही पहुंचाएंगे तब तक ऐलनाबाद से नोहर को जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग अनिश्चितकालीन समय तक जाम रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर पक्का मोर्चा लगाकर के धरने को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। इस दौरान किसान कुलदीप मुंदलिया, पनाराम सिहाग, रामस्वरूप गोदारा, धर्मवीर मुंदलिया, बैगराज सिहाग, सुल्तान कस्वा, प्रदीप सहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed