फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers blocked road due to lack of urea in Rania

Sirsa News: रानियां में यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने किया रोड जाम

Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked road due to lack of urea in Rania
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। जीवन नगर रोड स्थित को-आपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में यूरिया लेने के लिए आए किसानों को खाद नहीं मिली। इससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोपहर तीन बजे स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने किसानों से बातचीत करके दोपहर करीब सवा तीन बजे जाम खुलवा दिया।

प्रदर्शनकारी किसान हरमीत सिंह, कृष्ण कुमार सहित अन्य ने बताया कि उन्हें यूरिया की जरूरत है, लेकिन खाद नहीं दी जा रही। किसानों ने आरोप लगाया कि स्टॉक में खाद उपलब्ध होने के बावजूद सोसायटी के अधिकारी उन्हें खाद नहीं बांट रहे। सिर्फ दुकानदारों की पर्ची पर खाद दी जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने किसानों की बात सुनकर सोसायटी के प्रबंधक से बात की। सोसायटी के प्रबंधक राहुल ने बताया कि जितनी खाद पड़ी है, उनकी पर्चियां पहले से ही किसानों को काटकर दे दी गई है। खाद के 500 बैग आए थे। वे बांट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारी किसानों को स्टाक चेक करवा दिया। स्टॉक में 150 बैग खाद पड़ी थी, लेकिन उनकी पर्चियां पहले से काटी जा चुकी है। इस बात से किसान संतुष्ट हो गए। सोसायटी के प्रबंधक ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही खाद उपलब्ध हो जाएगी, तभी किसानों को बांट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed