फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers arrived to show black flag to MP, police stopped

सांसद को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका

Tue, 27 Oct 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived to show black flag to MP, police stopped
Farmers arrived to show black flag to MP, police stopped - फोटो : Sirsa
सीएम मनोहर लाल द्वारा मंगलवार को सिरसा की 54 करोड़ की विकास परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में जा रहीं सांसद सुनीता दुग्गल को लघु सचिवालय के पास किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाने का असफल प्रयास किया। हालांकि दो बजे जब सांसद वापस गईं तब तक किसानों को पुलिस ने कचहरी रोड पर घेरे रखा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसानों को सांसद दुग्गल के ई दिशा केंद्र में आने की सूचना मिली। एक बाइक पर सवार दो किसान काला झंडा लेकर लघु सचिवालय के पास पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ही उन्हें पकड़ लिया और दूर ले गए। इसके बाद किसानों का एक जत्था हाथों में काले झड़े लिए हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम से चलकर कचहरी रोड तक पहुंच गया। लघु सचिवालय के पास पहले से ही तैनात पुलिस बल ने किसानों को कचहरी रोड पर ही रोक लिया। वहीं डीएसपी आर्यन चौधरी ने मौके पर किसानों से बात की और कहा कि कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। जिसपर किसानों ने सांसद के खिलाफ वहीं नारेबाजी शुरू की दी।
विज्ञापन

दो बजे सांसद की गाड़ी के शीशे पर विंड शीट लगाकर निकाला गया
किसानों का एक समूह लघु सचिवालय के पास लगे पीटीआई अध्यापकों के धरने वाली जगह पर बैठ गया। करीब दो बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद सांसद सुनीता दुग्गल का काफिला निकलने लगा तो उसकी गाड़ी के शीशों पर विंड शीट लगाकर काफिला सीडीएलयू के गेट से निकाला गया। किसानों ने करीब 100 मीटर की दूरी से ही काले झंडे दिखाते हुए विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed