फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers are not able to register the details of loss on the compensation portal, date extended till 25

Sirsa News: क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान नहीं दर्ज करवा पा रहे नुकसान का ब्योरा, 25 तक बढ़ाई तिथि

Fri, 18 Aug 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not able to register the details of loss on the compensation portal, date extended till 25
सिरसा। बाढ़ के कारण जिले के 10 गांवों में काफी अधिक नुकसान हुआ था। जिसके कारण 10 हजार एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई थी और किसानों के मकान, ट्यूबवेल और खेतों में बने कमरे में क्षतिग्रस्त हो चुके है। लेकिन अभी केवल 200 के करीब ही किसान ई क्षतिपूर्ति पोर्टल नुकसान का रजिस्ट्रेशन करवा पाए हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने से पहले परिवार पहचान पत्र में दिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी न आने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा। हालांकि अब पोर्टल की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

किसान रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर पटवारियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल, पशुधन, घर सहित अन्य नुकसान का मुआवजा देने के लिए सरकार की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसानों से अपील की गई है। बीते एक माह में नाम मात्र ही किसान इस पर रजिस्ट्रेशन करवा पाए हैं। इससे पहले क्षतिपूर्ति पोर्टल में प्रॉपर्टी आईडी का आप्शन आने के कारण किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे थे। जिसकी शिकायत देने के बाद अब पोर्टल में बदलाव किया गया है। लेकिन इसके बाद अब फिर फैमिली आईडी में दिए गए नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही पोर्टल को खोला जा सकता है। लेकिन फैमिली आईडी में दिए गए नंबर पर ओटीपी न आने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में किसान यहां पर नुकसान की कोई भी जानकारी नहीं दर्ज कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर प्रशासन की ओर से पटवारियों की जिम्मेदारी लगाई जाए तो उन्हें इसका लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन


25 अगस्त तक किसान करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
वहीं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल https://ekshatipurtiharyana.gov.in के वृहत स्वरूप को लॉन्च किया है। पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा दर्ज करने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर नागरिक अपने घर, पशुधन, फसलों और शहरी अपने वाणिज्यिक और चल-अचल संपत्ति की क्षति व नुकसान की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए यह पोर्टल आम जनता के लिए 25 अगस्त 2023 तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घग्गर का दोबारा जलस्तर बढ़ने से बढ़ी किसानों की चिंता, रात को दे रहे पहरा
वहीं घग्गर का जलस्तर बढ़ने के कारण अब फिर से स्थिति खराब हो रही है। पनिहारी सहित अन्य स्थानों पर किसानों ने अपने स्तर पर बांध तैयार कर लिया है। वहीं रात को भी अब किसान यहां पर पहरा दे रहे हैं। पनिहारी के किसान नरेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, तरसेम सिंह, जसवंत सिंह ने बताया कि अब फिर से स्थिति खराब होना शुरू हो चुकी है। लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें अब तक न तो तेल दिया गया है और न ही अन्य कोई व्यवस्था की गई है। जिसके कारण वह खुद के खर्च पर ही गांव का बचाव कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक तेल संबंधित राशि भी किसानों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed