फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers are making online payment by borrowing credit card

उधार के क्रेडिट कार्ड से किसान भर रहे नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आनलाइन पेमेंट

Sat, 28 Sep 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
farmers are making online payment by borrowing credit card
सीएससी सेंटर से फार्म भरवाता किसान। - फोटो : Sirsa
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए किसानों से सबमर्सिबल पंप के पैसे भरवाए जा रहे हैं। किसानों को इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करनी है। साथ ही बिजली निगम ने शर्त लगा दी है कि मोटर खरीदने के बाद यदि वह खराब होती है तो किसान अपने खर्च पर ही उसे संबंधित फर्म के पास ठीक करवाने के लिए लेकर जाएगा। डीएचबीवीएन के ये निर्देश किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। क्योंकि अधिकतर किसानों के पास क्रेडिट व डेबिट कार्ड नहीं हैं। इसलिए बिजली निगम ने मुख्यालय से चार बिंदुओं पर मार्गदर्शन मांगा है। वहीं शनिवार को बिजली निगम ने नया आदेश जारी किया है जिसके अनुसार किसान कनेक्शन के लोड घटाने या बढ़ाने के लिए अब पोर्टल पर आवेदन भी कर सकेंगे और बाकी राशि मैन्युअली भर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 10936 किसानों ने बिजली निगम के पास ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए कंसेंट मनी जमा करवाई थी। इसके अतिरिक्त 1200 किसानों ने सोलर पंप के लिए आवेदन किया। बिजली निगम ने कुछ दिनों पहले तीन हार्स पावर से लेकर 30 हार्स पावर की मोटर की खरीद की राशि निश्चित करके किसानों को ऑनलाइन मोटर की राशि भरने के निर्देश दिए। लेकिन यह राशि क्रेडिट व डेबिट कार्ड से ही भरी जानी है। किसान गांवों में कामन सर्विस सेंटर पर उधार के क्रेडिट व डेबिट कार्ड मांग कर बिजली निगम के खाते में पैसे जमा करवा रहे हैं। बदले में कॉमन सर्विस सेंटर पर तीस रुपये अदा करने पड़े रहे हैं। जबकि शहर में दुकानदार किसानों से 100 रुपये कम से कम चार्ज ले रहे हैं। माधोसिंघाना के किसान सोहन लाल, महेंद्र, मदन लाल ने बताया कि उनके पास न तो क्रेडिट कार्ड है और न ही डेबिट कार्ड। हमने आढ़ती के पास जाकर उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे आन लाइन अदा किए। किसानों को बिजली निगम के इस निर्णय से बड़ी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने मुख्यालय से चार बिंदुओं पर मांगा मार्गदर्शन
बिजली निगम ने 30 हार्सपावर से बड़ी मोटर के रेट निर्धारित नहीं किए। किसानों की समस्याओं व विरोध को देखकर बिजली निगम ने मुख्यालय से कुछ बिंदुओं पर मार्गदर्शन मांगा है। बिजली निगम ने मुख्यालय को भेजे पत्र में जिक्र किया है कि 460 से ज्यादा आवेदकों ने 30 बीएचपी से बड़ी मोटर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। उन्हें कनेक्शन रिलीज करने की सलाह दी जाए। डिस्कोम ने पांच स्टार रेटिंग की सबमर्सिबल पंप उपलब्ध करवाने की शर्त रखी है, लेकिन काफी किसानों ने मोटर की खरीद की हुई है। किसानों से पेमेंट ऑनलाइन भरवाई जा रही है, लेकिन किसानों के पास क्रेडिट व डेबिट कार्ड नहीं है, इसलिए सब डिवीजन पर कैश काउंटर खोले जाएं या नहीं। ताकि किसानों से राशि कैश के रूप में ली जाए। वेब पोर्टल पर केवल सबमर्सिबल पंप का आप्शन दिया गया है, मोनो ब्लॉक पंप का आप्शन नहीं दिया गया। इसलिए उपरोक्त चार बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने शनिवार को जारी किया नए आदेश
डीएचबीवीएन ने शनिवार को एक नया सरकुलर जारी किया। जिसके अनुसार किसान कनेक्शन रिलीज से पहले या फिर बाद में लोड बढ़वाना चाहते हैं तो वे पोर्टल पर अब लोड बढ़वा सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर आप्शन उपलब्ध करवा दिया गया है। साथ ही किसानों से सब डिवीजन कार्यालय में लिखित आवेदन देकर, बढ़े हुए लोड की राशि मैन्युअली जमा करवाई जा सकती है। हालांकि इससे पहले लोड बढ़ाने के लिए बिजली निगम के पास कोई निर्देश नहीं थे, जिस कारण जो किसान कनेक्शन रिलीज से पहले लोड घटाना या बढ़ाना चाहते थे, वे दुविधा में थे कि मोटर की राशि भरें या न।
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर हमने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है।
-रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed