फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers angry over cutting of paddy, protested by closing market gates

Sirsa News: धान पर काट काटने पर किसानों में रोष, मंडी के गेट बंद कर किया विरोध

Sat, 07 Oct 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over cutting of paddy, protested by closing market gates
कालांवाली में अनाज मंडी में धान की खरीद ना होने पर विरोध जताते किसान। संवाद
कालांवाली। अतिरिक्त अनाज मंडी में शनिवार को धान की खरीद पर काट करने पर किसानों ने रोष जताया। किसानों ने सरकार व उपमंडल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने खरीद एजेंसी के कर्मचारियों पर मिलीभगत करने के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने व बिना काट और बिना झार के धान की खरीद शुरू करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

शेलर मालिकों ने किसानों को काट कटवाकर धान की खरीद शुरू करवाने की बात की, लेकिन किसानों ने असंतुष्टि जाहिर करते हुए मंडी के गेट बंद करके धरना लगा दिया। इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर गेट खुलवाया। इसके साथ ही खरीद एजेंसी के कर्मचारी को धान की खरीद शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा हलका अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दादू, पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, गग्गूू सिंह असीर, ज्योति सिंह व अन्यों ने बताया कि मंडी में किसानों की धान की फसल की खरीद नहीं हो रही। खरीद एजेंसी के कर्मचारी शेलर संचालकों से मिलकर किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं और नमी के नाम पर काट काट रहे हैं। एक शेलर संचालक बिना काट के 20 प्रतिशत नमी तक किसानों की फसल खरीद रहा है। उस पर बाकी शेलर संचालक दबाव बना रहे हैं। वहीं शेलर संचालकों का कहना है कि किसानों की धान की फसल में नमी अधिक है। इसे सुखाने में समय लगता है। इससे उन्हें नुकसान होता है। वे नमी वाले धान पर ही काट काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






हैफेड के नियमानुसार धान की खरीद कर रहे हैं। किसान 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान भी लिखवाना चाहते हैं। उनकी तरफ से इंकार करने पर वे गलत आरोप लगा रहे हैं। किसान दबाव बना रहे, जो सरासर गलत है।
-- जोनी कुमार, खरीद अधिकारी, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article