फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer uprooted 2 acres of soft crop due to pink bollworm

गुलाबी सुंडी के चलते किसान ने उखाड़ डाली 2 एकड़ नरमे की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer uprooted 2 acres of soft crop due to pink bollworm
नरमे की फसल को गुलाबी सुंड़ी लगने के चलते पौधे काटते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। गांव साहुवाला-प्रथम में फसल में बीमारी लगाने से आहत किसान ने अपनी 2 एकड़ नरमे की फसल उखाड़ डाली। किसान मलकीत सिंह ने बताया कि उसे इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन अंतिम पड़ाव में फसल ने उसे धोखा दे दिया। किसान ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उसे अपनी नरमे की फसल में कुछ रोग होने का अंदेशा हुआ। जिसके बाद उसने कृषि अधिकारियों व बीज कंपनियों से सिफारिश पर महंगी दवाओं का छिड़काव किया, लेकिन फसल में कोई सुधार नहीं हुआ। किसान ने बताया कि उसने जब नरमे के टिंडे को तोड़कर देखा तो वो अंदर से गला हुआ पाया। ये स्थिति पूरे खेत में देखने को मिली। जिसके बाद किसान ने फसल को बचाने के लिए एक के बाद एक महंगे रसायनों का छिड़काव किया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। किसान मलकीत ने बताया कि बड़ा खर्च करने के बावजूद भी जब कोई लाभ नहीं मिला तो मजबूरन उसने अपनी 2 एकड़ नरमे की फसल समय से पहले ही काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नरमे की फसल पर गुलाबी सुंडी का हमला
किसान जगदेव सिंह ने बताया कि देखने में नरमे के पौधों का न केवल पूरा कद है अपितु टिंडे भी ठीक लग रहे हैं, लेकिन जब टिंडे को तोड़कर अंदर से देखा जाता है तो वह गुलाबी रंग में अंदर से गला हुआ निकलता है। किसानों का कहना है कि ये गुलाबी सुंडी का प्रकोप है और कुछ बीज भी सही नहीं है। किसान मलकीत सिंह ने बताया कि उसने 10 एकड़ में नरमे की बिजाई की थी। मलकीत सिंह के भाई जगदेव सिंह के खेत में भी यही स्थिति देखी जा रही है।
विज्ञापन

सोचा था अबकी बार लेनदेन ठीक हो जाएगा
किसान मलकीत सिंह ने बताया कि उसने इस बार अच्छी फसल देखकर लेनदेन ठीक से होने की उम्मीद लगाई थी। उसने नरमा चुगाई के लिए प्रवासी मजदूर भी बुलाए थे, लेकिन नरमे की हालत देखकर मजदूरों में अपनी मजदूरी को लेकर मायूसी दिखी। किसान के मुताबिक एक एकड़ फसल पर करीब 25 हजार रुपये का खर्च आया था, लेकिन खराब फसल के चलते आमदन तो दूर लागत खर्च भी पूरा नहीं हो पाएगा। किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता ने लिया खराब फसलों का जायजा
नरमे की फसल में गुलाबी सूंडी का प्रकोप किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस रोग ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसान सरकार से खराब फसल के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने गांव पंजुआना, बीरूवाला गुढ़ा, झिड़ी सहित अन्य गांवों में जाकर फसलों का जायजा लेते हुए किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के उप-निदेशक बाबू लाल व बीमा कंपनी एजेंट से फोन पर बातचीत करते हुए स्थिति के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed