{"_id":"5f397ebc8ebc3e41180c9b90","slug":"farmer-sandeep-not-found-in-siverege-sirsa-news-rtk5690139158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन बाद भी किसान संदीप का नहीं लगा सुराख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन बाद भी किसान संदीप का नहीं लगा सुराख
विज्ञापन
farmer sandeep not found in siverege
- फोटो : Sirsa
बीते बुधवार को गांव नटार में सीवरेज लाइन में गिरे किसान संदीप उर्फ काला का रविवार को भी पता नहीं लगा। पांच दिन बाद भी संदीप की तलाश में एनडीआरएफ व जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका है। शुक्रवार शाम को हिसार में भर्ती पूर्णचंद ने भी दम तोड़ दिया था और उसका दाह संस्कार रात को ही गांव के श्मशान घाट में किया गया।
एनडीआरएफ की टीम की 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। रविवार को शाम सात बजे तक एनडीआरएफ की टीम 15वें मैनहोल तक पहुंच गई थी। 15वें मैनहोल में कुछ टूटी चप्पल, लिफाफे सहित काफी गंदगी निकली। जिस सीवरेज मैनहोल में संदीप दाखिल हुआ था, उस सीवरेज मैनहोल से ट्रीटमेंट प्लांट तक एक किलोमीटर की लंबाई में करीब 17 मैनहोल आते हैं। एनडीआरएफ की टीम इन्हें दो बार चेक कर चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर मैनहोल में लोहे का शिकंजा डालकर उसे दूसरे सीवरेज मैनहोल तक लेकर जाते हैं। तत्पश्चात उस सीवरेज हाल में एनडीआरएफ की टीम दाखिल होती हैं और संदीप की तलाश करती है। पिछले दो दिनों में एनडीआरएफ की टीम दूसरी बार सभी सीवरेज मैनहोल को चेक कर चुकी है, अब केवल दो सीवरेज मैनहोल शेष हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गाद भी सीवरेज से निकाल चुके हैं।
ये था मामला
बुधवार रात साढ़े सात बजे गांव नटार निवासी संदीप उर्फ काला व पूर्णचंद खेतों में सिंचाई कर रहे थे। संदीप ने सीवरेज के मैनहोल में पंप लगाकर खेतों में पानी लगा रहा था। पाइप लाइन में पानी कम होने पर संदीप सीवरेज टैंक में उतर गया। गैस चढ़ने से वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। उसे निकालने के लिए पूर्णचंद भी सीवरेज मैनहोल में दाखिल हो गया। लेकिन बेसुध हो गया। बाहर आते-आते वह सीढ़ियों पर लुढ़क गया। ग्रामीणों ने रस्सा डाल कर उसे बाहर निकाला। पूर्णचंद ने शुक्रवार को हिसार में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता पहुंचे परिवार को सांत्वना देने
वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा गांव नटार पहुंचे। शर्मा डिस्पोजल हादसे का शिकार हुए पूर्णचंद व काला के घर गए और दोनों के परिवार को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान शर्मा के साथ पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी व योगेश सांगवान भी थे। उन्होंने भी परिवार को सांत्वना दी। शर्मा व अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पूर्णचंद व काला के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सरकार को चाहिए कि वह बिना देरी परिवारों को कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे।