फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmer leaders protested against kurki

Sirsa News: कुर्की के विरोध में उतरे किसान-मजदूर संगठनों ने किसान की कराई घर वापसी

Fri, 22 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmer leaders protested against kurki
नादेड से सिरसा रेल से पहुंचे श्रद्धालु। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बनाते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। वार्ड नंबर-2 में पूर्व कृषि अधिकारी के घर को निजी बैंक की ओर से सील कर कुर्क करने के मामले में वीरवार को किसान मजदूर संगठनों ने बंद मकान के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने टेंट लगा लिया है। किसान व मजदूर संगठनों और वामपंथी संगठनों ने एकजुट होकर कहा कि किसान की जमीन कुर्क नहीं होगी।
इसके साथ ही पंचायत कर सभी ने किसान की घर वापसी करवाई। 12 बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी व बैंक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में मंगेज चौधरी अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़, नत्थू राम भारुखेड़ा सीटू जिला अध्यक्ष सिरसा, किसान नेता राकेश फगोड़िया, जगजीत सिंह जग्गी खेत मजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़, जसवीर सिंह भाटी राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा, वीरो रानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन, राज रानी मिड-डे मील वर्कर यूनियन, सोहनलाल भारूखेड़ा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य पहुंचे। सभी संगठनों के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि किसानों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। हम किसान को बेघर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी किसान मजदूर के घर और जमीन की कुर्की और नीलामी नहीं होने देंगे। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि आप किसी को भी घर से बेघर नहीं कर सकते। अगर बैंक ने किसी भी प्रकार की दादागिरी की तो हजारों हजार किसानों मजदूरों को एकजुट करेंगे और जन आंदोलन खड़ा करने का काम करेंगे। निजी बैंकों ने लूट मचाई हुई और किसानों को बेघर करने का काम कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसान नेताओं ने बताया कि कुर्की के विरोध में किसान मजदूर संगठनों ने पंचायत कर किसान की घर वापसी करवाने का निर्णय लिया है और घर वापसी करवाई है। किसान नेता राकेश फगोड़िया ने बताया कि बीते दिवस में एसएचओ सिटी देवी लाल ने बैंक अधिकारियों से बातचीत करके पक्ष रखने के लिए कहा था लेकिन 12 बजे तक कोई भी बैंक अधिकारी नहीं पहुंचा।
इस दाैरान किसान मजदूर पंचायत में विनोद, राजेश, गुरपाल सिंह, सरपंच शिवचरण बराड़ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed