{"_id":"69e3ca16d2c09045380f46f1","slug":"farmer-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156930-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत
Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : 1
फोटो 35
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव दया सिंह थेड़ में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मृतक जीतराम गांव दया सिंह थेड़ का रहने वाला था।
जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ने बताया कि जीतराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लेकर देर रात अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव की फिरनी पर पहुंचा तो आगे चढ़ाई होने के कारण अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इससे जीतराम को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।