फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer destroyed 3 acres of soft crop in Tilokewala

तिलोकेवाला में किसान ने 3 एकड़ नरमे की फसल की नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer destroyed 3 acres of soft crop in Tilokewala
गांव तिलोकेवाला में अपनी खड़ी नरमे की फसल को नष्ट करता किसान कुलबीर सिंह। - फोटो : Sirsa
कालांवाली। उपमंडल के गांव तिलोकेवाला में एक किसान ने तीन एकड़ में नरमे की फसल पर ट्रैक्टर व हैरो चलाकर उसे नष्ट कर दिया। किसान पूर्व पंच कुलबीर सिंह ने फसल में मच्छर और मिलीबर्ग का प्रकोप बताते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान कुलबीर सिंह ने बताया कि उसने अप्रैल में पांच एकड़ जमीन पर नरमे की फसल की बिजाई की थी। करीब एक माह पहले एक क्यारी में नरमे की फसल पर मच्छर व मिलीबर्ग का प्रकोप शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने नरमे पर स्प्रे की, लेकिन बावजूद फसल में यह प्रकोप बढ़ता-बढ़ता लगभग तीन एकड़ जमीन में फैल गया, जिससे फसल खराब हो गई फसल पर उसने 2-3 बार कीटनाशक का छिड़काव भी कर दिया, लेकिन बीमारी पर कोई कंट्रोल नहीं हुआ। इसके बाद उसने फसल पर ट्रैक्टर व हैरो चलाकर उसे समाप्त कर दिया, ताकि साथ लगते किसी और किसान की फसल बर्बाद ना हो।
विज्ञापन

किसान बोला : घटिया बीज देकर किया जा रहा किसानों को बर्बाद
किसान ने बताया कि किसान पहले ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है। ऊपर से सरकार व बीज कंपनियां नकली व घटिया किस्म का बीज देकर किसानों को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से हमेशा अपना हक मांगता आया है, लेकिन उनसे बेहतरीन सुविधा देने के झूठे वादे करते हुए घटिया बीज, खाद और कीटनाशक देकर धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान फसल नष्ट करने के बजाय कृषि अधिकारियों से करे संपर्क: एसडीओ
फसलों में बीमारी हर साल आती है। किसानों को इन बीमारियों से डरने की जरूरत नहीं है। इन बीमारियों का कृषि विभाग के पास उचित समाधान भी है। किसानों को चाहिए कि वे अपनी फसल नष्ट करने के बजाय कृषि अधिकारियों से संपर्क करे और अपनी समस्या के बारे में बताये। ताकि उनकी समस्याओं से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि नरमे में मिलीबर्ग का इतना ज्यादा प्रकोप नहीं है। कई किसान नरमे की जगह धान या ग्वार की फसल की बिजाई करना चाहता है, लेकिन बीमारी तो उस फसल में भी आ सकती है। इसलिए किसान अपनी फसल को नष्ट ना करे। यदि उन्हें बीज या स्प्रे कोई घटिया किस्म की लग रही है तो वे कृषि विभाग को शिकायत दें ताकि उसकी जांच करवाई जा सके। - अनुप सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed