फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer commits suicide by jumping into canal, accuses commission agent of fraud in suicide note

Sirsa News: किसान ने नहर में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में आढ़ती पर लगाए फर्जीवाड़े के आरोप

Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping into canal, accuses commission agent of fraud in suicide note
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। आढ़ती की ओर से धोखाधड़ी किए जाने से आहत होकर एक किसान ने राजस्थान कैनाल में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को साहरणी के पास राजस्थान कैनाल नहर से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार निवासी गांव बणी-3 के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट भी मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई गोबिंद ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दोनों भाइयों की आढ़त ऐलनाबाद की अनाज मंडी में फर्म ओपी तलवाड़िया एंड संस के पास है। आढ़ती ने दोनों भाइयों का बैंक खाता नंबर व चेकबुक ले रखी है। आढ़ती ने बिना बताए उसके भाई रविंद्र के खाते व चेकबुक से लेनदेन किया। कुछ दिन पहले उनके घर में जब लीगल नोटिस भिजवाए तो इसके बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसी से आहत होकर रविंद्र तीन दिन पहले अपना बाइक लेकर घर से चला गया। गांव के कुछ युवकों ने जानकारी दी कि साहरणी राजस्थान पुल से एक बाइक खड़ी है। उन्होंने जाकर देखा तो वह बाइक उसके भाई की थी। इसके साथ उसके भाई का पर्स व अन्य सामान पड़ा था। उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस शनिवार को राजस्थान कैनाल नहर से रविंद्र की लाश को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता खुलवा कर क्रेडिट डेबिट कार्ड पर लिया लोन चेक भी काटकर दिए
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाते हुए लिखा है कि आढ़ती ओमप्रकाश उसे झूठे केस में फंसा रहा है। उसके खाते से हुड्डा काॅलोनी निवासी लविश, मनोज कुमार, तजेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, गुरपाल सिंह, जगदीश निवासी ऐलनाबाद को चेक काटकर दिए हैं और खाते में चेक लगाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस बात से मजबूर होकर वह यह कदम उठा रहा है। रानियां थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान व सुसाइड नोट को आधार मानते हुए उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed