फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farm owner accused of beating woman with stick, threatened to kill her

खेत मालिक पर महिला को डंडे से पीटने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farm owner accused of beating woman with stick, threatened to kill her
ऐलनाबाद। खंड के गांव धौलपालिया में खेत मालिक पर घास काटने व लकड़ियां चुगने वाली एक 45 वर्षीया महिला को डंडे से पीटने व उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

गांव धौलपालिया निवासी 45 वर्षीया जैता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 फरवरी को दोपहर के समय विनोद निवासी धौलपालिया के खेत में पशुओं के लिए घास काट रही थी व चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियां चुन रही थी। उसी समय खेत में विनोद आ गया। उसने आते ही कहा कि खेत से लड़कियां व घास क्यों काट रही हो। इस पर जैता ने भविष्य में उसके खेत से चारा नहीं काटने व न ही खेत में आने के बारे में कहा। आरोप है कि इतना कहते ही विनोद तैश में आ गया और उसने उसके दोनों पैरों पर डंडे से वार किए। डंडे की चोट लगने से वह नीचे गिर गई। किसी तरह से वह अपने आप को बचाकर सड़क की तरफ भागी। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस बारे में उसके घर वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद पीड़िता की बेटी लक्ष्मी व बेटा राजू आ गए। उनको आता देख आरोपी विनोद वहां से चला गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित महिला के बेटा व बेटी उसे घर लेकर आ गए। ज्यादा चोटें लगी होने के कारण बेटी लक्ष्मी व ननद गुड्डी देवी उसे सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद लेकर आ गए। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे सरकारी अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। पुलिस ने जैता देवी की शिकायत पर विनोद के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में आईपीसी की धारा 323, 341, व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed