{"_id":"6a3c0fdff5b9bf2b5701f7b3","slug":"family-homeless-homes-collapsed-before-their-eyes-lifetime-earnings-buried-in-rubble-after-the-notice-period-ended-the-municipal-council-removed-the-encroachments-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160513-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परिवार बेघर...आंखों के सामने ढह गए आशियाने, मलबे में दबी जीवनभर की कमाई, नोटिस की मियाद पूरी होने पर नगर परिषद ने हटाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परिवार बेघर...आंखों के सामने ढह गए आशियाने, मलबे में दबी जीवनभर की कमाई, नोटिस की मियाद पूरी होने पर नगर परिषद ने हटाए कब्जे
Wed, 24 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में तोड़ा गया मकान।
सिरसा। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को ताऊ देवीलाल टाउनशिप बैगू रोड पर अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत करीब 15 मकानों को जेसीबी (बुलडोजर) की सहायता से ध्वस्त कर मलबे में तब्दील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में भारी रोष और मायूसी देखने को मिली। एक महिला ने भावुक होते हुए कहा कि उसके परिवार ने 21 वर्षों की मेहनत और जमापूंजी से यह मकान बनाया था जो अब मिट्टी में मिल गया और परिवार बेघर हो चुका है। नगर परिषद के जेई रोहित हुड्डा के नेतृत्व में दोपहर दो बजे के बाद टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कदम उठाया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
बस स्टैंड के सामने से भी हटाया अतिक्रमण : नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड के मुख्य द्वार के सामने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्ग के बीच रेहड़ी संचालकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को मौके से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कब्जों के कारण यहां यातायात प्रभावित हो रहा था और लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। कार्रवाई के दौरान रोडवेज के एसएस रतनलाल मौजूद रहे।