फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Family attacked due to love marriage rivalry, case registered against 4 people

Sirsa News: प्रेम विवाह की रंजिश में परिवार पर हमला, 4 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Family attacked due to love marriage rivalry, case registered against 4 people
बडागुढ़ा। गांव आनंदगढ़ में प्रेम विवाह की रंजिश के चलते कुछ युवकों ने परिवार के लोगों पर रास्ता रोककर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। बडागुढ़़ा पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल धर्मपाल ने बताया कि वीरवार को वह अपनी पत्नी अंजूबाला के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। वहीं उसके मोटरसाइकिल के आगे-आगे उसका बेटा दीपक व उसके साले का लडक़ा रविंद्र ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर के आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से गांव का ही अजय कुमार उतरा और ट्रैक्टर पर बैठे उसके बेटे दीपक व रविंद्र दोनों पर रॉड़ से हमला कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में दीपक ने जैसे-तैसे कर ट्रैक्टर को वहां से भगा लिया। धर्मपाल का आरोप है कि फिर आरोपी अपनी स्कॉर्पियो को उसके मोटरसाइकिल की तरफ तेजी से लाए और उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। टक्कर लगने पर वह तथा उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए। जिसके बाद स्कॉर्पियो से गांव का ही विकास कुमार उर्फ विक्की तथा 2 अन्य युवक उतरे और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने खेतों की ओर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बेटे दीपक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जब डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर आई तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। धर्मपाल ने बताया कि उसके भाई के लड़के सुरेंद्र ने 2 वर्ष पूर्व आरोपी विकास की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए हैं और उन पर हमला किया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व भी उसके बेटे दीपक से मारपीट की थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में विकास उर्फ विक्की, अजय कुमार व 2 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed