फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   facility for students to deposit fees due to instalation of cash counter

कैश काउंटर लगने से विद्यार्थियों को फीस जमा करने में मिली सुविधा

Sat, 28 Sep 2019 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
facility for students to deposit fees due to instalation of cash counter
स्लीप जमा करवाने के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
नेशनल कॉलेज में चल रहे री-अपीयर फार्म की फीस के लिए विद्यार्थी शनिवार को भी लाइनों में लगे। लेकिन दोपहर 2 बजे तक ही विद्यार्थी रसीद जमा करवाकर जा चुके थे। री-अपीयर फार्म भरने के अंतिम दिन करीब 915 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। कॉलेज द्वारा कैश काउंटर लगाने से विद्यार्थियों के समय की बचत हुई। जहां पीएसओ मशीन के द्वारा फीस जमा करवाने में 5 मिनट का समय लगता है। वहीं कैश काउंटर लगाने से फीस जमा करवाने का काम तेजी से होने लगा।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज डेस्क की दो पीएसओ मशीनों से 400 बच्चों की फीस जमा करवाई। वहीं कैश काउंटर से 515 विद्यार्थियों ने री-अपीयर फार्म की फीस का भुगतान किया। फीस काउंटर पर केवल बीए कक्षाओं के ही करीब 837 छात्रों ने री-अपीयर की फीस जमा करवाई। नेशनल कॉलेज के करीब 2300 विद्यार्थियों को री-अपीयर के फार्म भरने थे। री-अपीयर के अंतिम दिन शनिवार तक 1957 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जो विद्यार्थी री-अपीयर की फीस भरने से वंचित रह गए हैं उन्हें लेट फीस के साथ एक ओर मौका दिया जाएगा। री-अपीयर के साथ लेट फीस की सूची सोमवार को जारी की जाएगी। लेट फीस के साथ विद्यार्थी री-अपीयर के फार्म की फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कॉलेज द्वारा री-अपीयर के विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। जिसके चलते विद्यार्थियों को दो दो घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा था। लाइनें लगी देख कॉलेज प्रशासन ने कैश काउंटर भी लगा दिया। जिसमें विद्यार्थी कैश देकर फार्म की फीस भर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएलयू के डिस्टेंस एडमिशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
वहीं सीडीएलयू के डिस्टेंस एजुकेशन में पीजी और यूजी कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ऐसे में सोमवार अंतिम दिन है। हालांकि पहले 30 अगस्त तक करीब 818 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। लेकिन यूजीसी के निर्देश पर सीडीएलयू ने डिस्टेंस में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी। अभी तक 900 के करीब एडमिशन हो चुके हैं। एडमिशन का अंतिम दिन 30 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed