फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Excuse of late arrival of ambulance will no longer work, 32 are fitted with MDT device

Sirsa News: एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का बहाना अब नहीं चलेगा, 32 में एमडीटी डिवाइस लगी

Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Excuse of late arrival of ambulance will no longer work, 32 are fitted with MDT device
सिरसा के नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में लगा एमडीटी डिवाइस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की सरकारी एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने का कार्य किया है। एंंबुलेंस की सुविधाओं के लिए नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को सुलझाने के लिए मोबाइल डेटा टर्मिनल (एमडीटी) डिवाइस की तकनीकी खामियों को दूर कर एंबुलेंस में लगाया गया है। विभाग ने इनको दुरुस्त करने के लिए पंचकूला भेजा था। ऐसे में अब जिले की 32 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का बहाना नहीं चलेगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम इसी माह अस्पताल का निरीक्षण करने आई थी। मरीजों और उनके परिजनों ने टीम के सामने एंबुलेंस सेवाओं की शिकायत की थी। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा था कि तकनीकी खामियों के कारण देरी होती है। इस कारण मरीजों को परेशानी होती है। उस दौरान निदेशक ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। व्यवस्था में सुधार न होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में सीएमओ ने एंबुलेंसों को उच्चीकृत करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी 32 एंबुलेंस के डिवाइस को मरम्मत के लिए पंचकूला भेजा गया था। इनमें सुधार के बाद शुक्रवार को सभी गाड़ियों में इन्हें पुन: स्थापित किया गया। हालांकि कुछ डिवाइस इनमें खराब भी पाए थे। जिन्हें मुख्यालय ने बदल कर नये उपकरण भेजे हैं। इन उपकरणों की देखरेख के लिए एंबुलेंस संचालकों को सावधानी भी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

एंबुलेंस में ऐसे काम करता है एमडीटी डिवाइस

एंबुलेंस में मौजूद एमडीटी एंबुलेंस के चालक दल को नियंत्रण कक्ष से जुड़ने और घटना की जानकारी देने में मदद करता है। किसी भी घटना के दौरान एमडीटी की मदद से चालक समय रहते मरीज तक पहुंच सकता है। इससे जो भी एंबुलेंस हादसा स्थल या मरीज के नजदीक होगी। वह बिना देरी के उस जगह के लिए रवाना हो जाएगी। इसकी जानकारी मुख्यालय स्तर पर भी दर्ज की जाएगी। पुलिस के डायल नंबर 112 से जुड़ी होने से पुलिस की सेवा भी साथ में मिलती है। इसमें चालक की जानकारी सहित मरीज और एंबुलेंस की लोकेशन की भी जानकारी नियंत्रण कक्ष में रहेगी।


----कोट्स ---

जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और सामान्य अस्पताल (जीएच) में कुल 32 एंबुलेंस हैं। सभी एंबुलेंस में एमडीटी डिवाइस लगा दिए गए हैं। बीते दिनों में इनमें तकनीकी खराबी आई थी। उनको मुख्यालय से दुरुस्त करवाया गया है। जिले के मरीजों को सुचारू रूप से सरकारी एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। - नेतन सिंह, एंबुलेंस प्रभारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed