{"_id":"5e16195f8ebc3e87f0307d01","slug":"examination-sirsa-news-rtk5363216102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहबलुपर कॉलेज में आब्जर्वर की देखरेख में हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहबलुपर कॉलेज में आब्जर्वर की देखरेख में हुई परीक्षा
विज्ञापन
examination
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के बहबलपुर में मुखतार सिंह कॉलेज से पेपर लीक हुआ था। बुधवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष की इनकम टैक्स एंड लॉ प्रेक्टिस की परीक्षा हुई। लेकिन सीडीएलयू ने इस परीक्षा के आयोजन से पहले कॉलेज पर आब्जर्वर नियुक्त कर दिया था। सीडीएलयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुंडू को आब्जर्वर नियुक्त किया गया। ऐसे में बुधवार को परीक्षा आब्जर्वर सुरेंद्र सिंह कुंडू की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। वहीं सीडीएलयू की परीक्षा शाखा भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के लिए इस कॉलेज में परीक्षा सेंटर न बनाने के लिए भी विचार विमर्श कर रही है। हालांकि यह फाइल अभी अंडर प्रासेस है। दूसरी ओर पेपर लीक मामले की जांच पुलिस विभाग करेगा। एसपी अरुण नेहरा ने इस मामले की जांच के लिए डीएसपी राजेश कुमार चेची को जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस मामले की जांच करेंगे।
ये था मामला
16 दिसंबर को बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकम टैक्स एंड ला प्रेक्टिस का पेपर लीक हो गया था। सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक सुल्तान सिंह ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को फोन करके पेपर न खोलने के निर्देश दिए और पेपर को रद्द कर दिया। दूसरे दिन भी 17 दिसंबर को बीएससी द्वितीय वर्ष की केमिस्ट्री की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। यह पेपर सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था। परीक्षा नियंत्रक ने करीब नौ बजे के बाद परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को फोन करके न बांटने की निर्देश दिए थे। लेकिन तब तक पेपर की सील खुल चुकी थी। तब सीडीएलयू ने पेपर रद्द कर दिया गया। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में फतेहाबाद के बहबलपुर स्थित मुख्तार सिंह कॉलेज के प्रश्न पत्रों के बंडल की सील में टेंपरिंग पाई थी। तब कॉलेज के खिलाफ पुलिस जांच के लिए लिखा गया था।
मुझे आर्ब्जवर नियुक्त किया गया था। परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही हैं।
-सुरेंद्र सिंह कुंडू, प्रिंसिपल यूनिवर्सिटी कॉलेज, सीडीएलयू।