फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ex supunch representative arrested

Sirsa News: मकान की दीवार तोड़कर कब्जे के प्रयास में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
ex supunch representative arrested
शिकायतकर्ता अंजनी कुमार ने 70 फीट लंबी दीवार तोड़ने का आरोप लगाया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। थाना रानियां की करीवाला चौकी पुलिस ने गांव बणी में मकान की दीवार तोड़कर कब्जा करने के प्रयास के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आरोपी ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि निवासी बणी को गिरफ्तार किया। उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शिकायतकर्ता अंजनी कुमार ने 14 मई को थाना रानियां में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने गांव बणी में मकान बनाया था। इसमें बिजली और पानी जैसी सुविधाएं थीं।
विज्ञापन

अंजनी कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ओमप्रकाश ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके मकान की दीवार तोड़ी। यह दीवार करीब 70 फीट लंबी थी। दीवार की ईंटें मुख्य गेट के सामने डाल दी गईं। मकान में प्रवेश कर कब्जा करने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में मकान पर लगे बोर्ड उखाड़ने और प्लॉट को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी था। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
जांच के आधार पर 14 मई को थाना रानियां की करीवाला चौकी में एफआईआर संख्या 193 दर्ज हुई। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लगाई गईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी ऐलनाबाद सुभाष बिश्रोई को जांच के निर्देश दिए। डीएसपी ने मौके का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत की। करीवाला चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने करीब दो माह जांच के बाद मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed