{"_id":"6aa18fd50f147c83320126e4","slug":"evms-will-be-set-up-today-for-the-sirsa-bar-association-elections-voting-tomorrow-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164698-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज लगेंगी ईवीएम, कल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज लगेंगी ईवीएम, कल मतदान
Wed, 09 Sep 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 10 और 11 सितंबर को वर्क सस्पेंड रहेगा। चुनाव अधिकारी अरविंद्र सिंह वधवा ने बताया कि 10 सितंबर को चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शाम तीन बजे बार रूम में 9 ईवीएम स्थापित की जाएंगी।
11 सितंबर को सुबह आठ बजे उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम की जांच होगी। इसके बाद सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी। शाम करीब छह बजे परिणाम घोषित होगा। मतदान के लिए पात्र अधिवक्ताओं की संख्या बढ़कर 1564 हो गई है।
प्रधान पद के लिए गंगाराम ढाका, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर, सुरेंद्र जाखड़, आदित्य राठौर और जीपीएस किंगरा मैदान में हैं। उप प्रधान महिला वर्ग में अमनदीप कौर व मोनिका शर्मा आमने-सामने हैं। पुरुष वर्ग में संजीव गर्ग, विकास ढिल्लो और गुरतेज सिंह बराड़ मैदान में हैं। सचिव पद के लिए कपिल देव और दर्शन लाल छाबड़ा के बीच मुकाबला है।