{"_id":"617ed840f14e9358e7374136","slug":"evms-kept-under-three-layer-security-counting-of-votes-will-be-done-tomorrow-sirsa-news-hsr6158710197","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखी गई ईवीएम मशीनें, कल होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखी गई ईवीएम मशीनें, कल होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव खत्म होने के बाद अब ईवीएम मशीनों को सीडीएलयू स्थित लॉ भवन में थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। दो नवंबर को मतगणना के दौरान इन मशीनों को खोला जाएगा और गिनती की जाएगी। वहीं स्ट्रांग रूम सील करने के बाद प्रशासन की ओर से पहली पंक्ति में पैरामिलट्री फोर्स, दूसरी पंक्ति में एचएपी व तीसरी पंक्ति में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारों पर भी फोर्स तैनात की गई है। राइडर व पीसीआर को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर तैनात किया गया है। बीएसएफ की कंपनी को रिजर्व रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तैनात की जा सके। मतगणना 2 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को दो घंटे पहले मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, बेल्ट, कॉपी-पेन व अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान मुख्य द्वार पर ही जमा करवाया जाएगा। वहीं डीएसपी राजेश कुमार चेची ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना करवाने को प्रशासन सतर्क है। प्रशासन द्वारा दिए गए आईकार्डों पर ही प्रत्याशियों और अन्य सदस्यों की एंट्री होगी।