फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Everyone should join hands to serve cows, the work of the organization is commendable: Daduwal

सबको मिलकर करनी चाहिए गोसेवा, संस्था के कार्य सराहनीय : दादूवाल

Tue, 14 Jan 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Everyone should join hands to serve cows, the work of the organization is commendable: Daduwal
कालांवाली में समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित मेहमान व संत बलजीत सिंह दादूवाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। नंद बाबा गोसेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बेसहारा गो अस्पताल में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गिरधारी लाल शास्त्री व पंडित पवन शर्मा ने हवन व पूजा अर्चना करके की।
कार्यक्रम के दौरान संत बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि जहां भी कोई बीमार गोवंश या पशु दिखाई देता है, तो संस्था के सदस्य उसी समय एंबुलेंस भेजकर बीमार पशु का अस्पताल में लाकर इलाज करते हैं। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम सबको मिलकर गोसेवा करनी चाहिए। प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गर्ग और डाॅ. राहुल गर्ग ने बताया कि गोसेवा सबसे उत्तम सेवा होती है। गोमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है, उनकी सेवा करने से कर्म निर्जरा होती है। कार्यक्रम में संत मीरा वनसुथार वाले और भजन गायक हरजी ने गौ मां का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान चाय-पकौड़े, पूरी छोले और जलेबी का लंगर बरताया गया। समारोह में शहर व कई गांवों की अनेक धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


300 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
समारोह में संस्था की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. ललित मोहन, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रतिभा गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोनिका गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. सौरभ गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. शरणदीप कौर, जनरल सर्जन डाॅ. रक्षित अग्रवाल ने अपनी सेवा दी। शिविर में 300 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::
राजीव गर्ग को प्रधान व डाॅ. फतेह चंद को चुना सचिव

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिछले कई सालों से अपनी सेवाएं दे रहे राजीव गर्ग को प्रधान चुना। डाॅ. फतेह चंद को सचिव नियुक्त किया गया। इनकी देखदेख में संस्था के सभी सदस्य कार्य करेंगे। संत बलजीत सिंह दादूवाल ने नवनियुक्त प्रधान राजीव गर्ग और सचिव डाॅ. फतेह चंद को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed