फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after the post-mortem report, the relatives of the deceased protested by keeping the dead body in the police station.

पुलिस कार्रवाई ना होने पर आक्रोशित मृतका के परिजनों ने शव थाने में रखकर किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Even after the post-mortem report, the relatives of the deceased protested by keeping the dead body in the police station.
कालांवाली। शहर की जंगीर सिंह कॉलोनी में महिला वीरपाल कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कालांवाली थाने में महिला का शव रखकर धरना दे दिया। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन परिजन नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया और अन्य को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया। जिसके बाद मायका पक्ष के लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई विसरा रिपोर्ट आने के बाद करने की बात कहीं। जिस पर वीरपाल कौर का शव एंबुलेंस में लेकर परिजन सिरसा से कालांवाली पुलिस स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने सुसराल पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन में शव रखकर धरना दे दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता मेजर सिंह निवासी गांव पक्का कलां पंजाब, चाचा बलदेव सिंह, भाई केवल सिंह, जबरजंग सिंह, गुरजंट सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी वीरपाल कौर का विवाह सितंबर 2012 को जगसीर सिंह निवासी मंडी कालांवाली के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद ही उसका दामाद जगसीर सिंह, सास, ननद और ननदोई उसकी बेटी वीरपाल को दहेज के लिए तंग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष वाले उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। रविवार को भी दामाद जगसीर सिंह का वीरपाल कौर के भाई के पास फोन आया कि वे अपनी बेटी को ले जाए अन्यथा वह उसको मार देगा। कुछ ही देर बाद फिर उनके पास अस्पताल से फोन आया कि उनकी बेटी वीरपाल कौर की मौत हो गई है। जिसके बाद वह कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास को किया गिरफ्तार
कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने परिजनों को बताया कि मृतका वीरपाल कौर की सास सुरेंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दामाद जगसीर सिंह, ननद गोलो और ननदोई दर्शन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए समय चाहिए। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और वे धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed