{"_id":"661436f1648d9221560a6e05","slug":"evaluation-will-be-manual-not-digital-board-changed-its-decision-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118017-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिजिटल नहीं मैनुअल होगा मूल्यांकन, बोर्ड ने बदला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिजिटल नहीं मैनुअल होगा मूल्यांकन, बोर्ड ने बदला फैसला
Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मूल्यांकन प्रणाली के मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) बैकफुट पर आ गया है। इस कारण बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की डिजिटल मार्किंग का फैसला बदल दिया है। अब बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैनुअल होगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। चुनाव आचार संहिता के कारण डिजिटल मूल्यांकन के लिए किसी भी कंपनी से अनुबंध न हो पाना इसका कारण बताया गया है।
जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सिर्फ बारहवीं कक्षा की तीन विषयों का मूल्यांकन होगा। इन विषयों में रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र और पब्लिक एड शामिल हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा में यह कार्य होगा। डिजिटल मार्किंग में उन्हें कंप्यूटर पर सॉफ्ट कॉपी जांचनी थी, लेकिन अब मैनुअल मार्किंग में हार्ड कॉपी ही जांची जाएगी। दसवीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं बाद में जांची जाएंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का परिणाम 15 मई तक आने की संभावना है।
शिक्षकों के मोबाइल फोन पर आ रहे ड्यूटी के संदेश
जिले में बने तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कितने शिक्षक ड्यूटी करेंगे। अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि इस बार शिक्षकों के मोबाइल फोन पर व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजे जा रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र बने स्कूलों के प्राचार्याें को ही इस कार्य का नियंत्रक बनाया गया है। जरूरत के हिसाब से शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
हसला ने की थी मेनुअल मूल्यांकन की मांग
बोर्ड ने पिछले एक साल से डिजिटल मूल्यांकन की योजना बनाई थी। इस प्रणाली की खामियों से चिंतित हसला ने इसका विरोध किया था। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मैनुअल मूल्यांकन की मांग की थी। पिछले दिनों लगी आचार संहिता लगने के कारण एचबीएसई को मैनुअल तरीके से ही मूल्यांकन कराने का निर्णय लेना पड़ा।
15 मई तक परिणाम घोषणा का अनुमान
बोर्ड की ओर से लक्ष्य रखा गया था कि परीक्षाओं के साथ ही 15 मार्च के आसपास से ही डिजिटल मार्किंग शुरू कर दी जाएगी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द परिणाम घोषित करने की जरूरत बताई गई। इससे लोकसभा चुनावों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में भी दिक्कत नहीं आती, लेकिन डिजिटल मार्किंग का टेंडर न होने के कारण शिक्षकों को मैनुअल मूल्यांकन करना होगा। इससे लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगाने में भी दिक्कत आएगी।
हसला की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैनुअल हो। जिसे बोर्ड ने मान लिया है। अब बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन मैनुअल होगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
- अमित मनहर, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग, सिरसा।