{"_id":"627e9727e61f897f9a40a01f","slug":"establish-a-job-placement-center-in-the-university-chancellor-sirsa-news-hsr631590972","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में जॉब प्लेसमेंट सेंटर करें स्थापित : कुलाधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में जॉब प्लेसमेंट सेंटर करें स्थापित : कुलाधिपति
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय व कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक से बातचीत करते। विज
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राज्यपाल तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय परिसरों में जॉब प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किया जाए। सिस्टम एप्लीकेशन उत्पाद से जुड़कर विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार करें और प्लेसमेंट करवाएं। सेप दुनिया भर की कंपनियों को बिजनेस सॉफ्टवेयर और संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए सेप से जुड़ने पर विश्व स्तरीय रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी।
राज्यपाल दत्तात्रेय शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति अजमेर सिंह मलिक से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रही एकेडमिक गतिविधियों का ब्यौरा भी लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शोध और प्रेक्टिकल पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए प्रयोगशाला को नवीनतम रूप दें, जहां उच्च स्तरीय शोध का कार्य हो। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में इन्क्यूबेशन और इनोवेशन सेंटरों को सशक्त करने की आवश्यकता है, जिससे शोधार्थी को अपने उत्पाद पैटेंट करवाने और बाजार तक ले जाने में सुविधा प्राप्त होगी। इससे लोकल से ग्लोबल के विचार को बल मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण टूल होगा।
फॉर ईयर डिग्री कोर्स किए जा चुके हैं शुरू : वीसी
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 का अनुपालन करते हुए विश्वविद्यालय में छह विषयों में फॉर ईयर डिग्री कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। निकट भविष्य में पांच और डिग्री कोर्सिस शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एडमिशन, परीक्षा और परिणामों की प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है जिससे इन प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की शत-प्रतिशत कक्षाएं ऑफ लाइन शुरू है। इस समय विश्वविद्यालय परिसर में 3700 से भी अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।