फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Entering the post office and assaulting the postmaster, case registered against 3

Sirsa News: डाकघर में घुसकर डाकपाल से मारपीट, 3 पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Entering the post office and assaulting the postmaster, case registered against 3

विज्ञापन
बडागुढ़ा। पुलिस ने गांव झिड़ी के डाकघर में कार्यरत डाकपाल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डाकपाल ने तीनों पर डाक घर में घुसकर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव नारनौंद निवासी शुभम ने बताया कि वह गांव झिड़ी के डाकघर में डाकपाल के रूप में कार्यरत है। बुधवार को वह कार्यालय में मौजूद था कि इसी दौरान गांव के लखविंदर सिंह, रनिया राम व लाहोरी राम कार्यालय में घुस गए और उसके साथ मारपीट करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। शुभम का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके बैग में 82 हजार रुपये भी निकाल लिए। शुभम ने बताया कि उनकी आरोपियों के साथ पंचायती तौर पर बात भी हुई, लेकिन उक्त लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने डाकपाल के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed