{"_id":"69ed05a04a460ec2cd0f74ef","slug":"enquiry-start-of-jat-dharnshala-matter-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157361-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जाट धर्मशाला में एके-47 लेकर घुसे पुलिस कर्मियों के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जाट धर्मशाला में एके-47 लेकर घुसे पुलिस कर्मियों के मामले में जांच शुरू
Sat, 25 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में पहुंचकर जांच करते पुलिस कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादी वर्दी में दीवार फांदकर घुसे थे पुलिसकर्मी, डीएसपी ने धर्मशाला पहुंचकर सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लिया
मैनेजर से पूछताछ कर धर्मशाला में ठहरे लोगों का लिया रिकॉर्ड
फोटो
57 व 58
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जाट धर्मशाला में वीरवार देर रात को दीवार फांदकर अंदर घुसे एके-47 व पिस्तौल से लैस पुलिस कर्मियों के मामले में जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार रात धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेने के बाद शनिवार दोपहर डीएसपी आदर्शदीप सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ धर्मशाला में पहुंचे। उन्होंने धर्मशाला के कमरों की तलाशी ली और यहां ठहरे लोगों की आईडी जांची।
धर्मशाला के मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी शिकायत पर सिरसा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को डीएसपी धर्मशाला आए थे। उन्होंने सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में लिया और लिखित में दिया कि पुलिस डीवीआर को जांच के लिए कब्जे में ले रही है।
ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने उसने धर्मशाला में ठहरे लोगों की जानकारी मांगी तो उन्होंने पुलिस को सारा रिकॉर्ड दे दिया है। वहीं, शुक्रवार रात को वायरल एक वीडियो में जाट धर्मशाला में एक युवती के आने और वापस जाने के संबंध में मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि धर्मशाला में लोग लघुशंका के लिए आते रहते हैं। धर्मशाला में बिना आईडी के किसी भी शख्स को कमरा नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात को धर्मशाला के पीछे की दीवार फांदकर एके-47 व पिस्तौल से लैस सादी वर्दी में छह पुलिस कर्मचारी अंदर घुस गए थे। उन्होंने धर्मशाला में मौजूद एक शख्स से पूछताछ की और पीछे की दीवार फांदकर वापस चले गए। शुक्रवार को जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने इस मामले में पत्रकार वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।