{"_id":"6ae8c85c42a7a3be5004627d","slug":"encroachment-erased-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167891-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिटी थाना रोड, हिसारिया बाजार और रोड़ी बाजार में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिटी थाना रोड, हिसारिया बाजार और रोड़ी बाजार में की कार्रवाई
Mon, 02 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बाजारों से अतिक्रमण हटाते व जब्त करते हुए नगर परिषद की टीम। विभाग
दुकानदारों को सड़क व फुटपाथ खाली रखने के निर्देश
फोटो-- 37,38
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सोमवार को सिटी थाना रोड, हिसारिया बाजार और रोड़ी बाजार में दुकानों के बाहर सड़क तथा फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया गया।
अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की हिदायत दी गई। सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए।
त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने से बाजारों में जाम की स्थिति बन रही थी।
राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तहबाजारी इंचार्ज क्षितिज कुमार ने दुकानदारों से बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
जब्त किया गया सामान
अधिकारियों के अनुसार, सांगवान चौक, घंटाघर चौक और डबवाली रोड पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो ट्रॉली सामान जब्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि भैया दूज तक बाजारों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य बाजारों में व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन
फोटो