{"_id":"6a72214ef5715ff0a605fe49","slug":"encroachment-erased-sirsa-news-c-128-1-sir1010-162635-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मतुवाला में प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटवाया खेत के रास्ते का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मतुवाला में प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटवाया खेत के रास्ते का कब्जा
Tue, 04 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
कब्जा खाली करवाते प्रशासनिक अधिकारी।
10 वर्षों बाद कब्जाधारी से मिला आठ मरले का स्वामित्व
फोटो 32 व 33
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव मतुवाला में खेत के रास्ते पर कई वर्षों से चले आ रहे कब्जे को सोमवार को प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर हटवा दिया। कब्जा हटाने की पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार की अगुवाई में की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कराने के बाद ट्रैक्टर की सहायता से कब्जा हटवाया और रास्ता खाली कराया। मतुवाला निवासी इंद्रा देवी और राम लाल के खेत तक जाने वाले रास्ते पर गांव के ही पप्पू राम द्वारा करीब 8 मरले भूमि पर कब्जा किया गया था। यह मामला पिछले कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन था।
न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई अमल में लाई। इंद्रा देवी ने बताया कि करीब 10 वर्षों से 35 कदम लंबे करीब 8 मरले खेत तक जाने के रास्ते की जमीन पर पड़ोसी पप्पू राम ने कब्जा कर रखा था। इससे वे अपने खेत जाते समय रोज परेशान रहते थे।
विज्ञापन
अब प्रशासन की कार्रवाई से उन्हें अपनी जमीन और रास्ते का कब्जा वापस मिल गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद न्याय मिलने से परिवार को राहत मिली है। इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो सुभाष चंद्र, राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी, दोनों पक्ष के लोग, पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।