फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees will surround the Chief Minister's residence on 15th and 16th February: Khoth

कर्मचारी 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : खोथ

Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Employees will surround the Chief Minister's residence on 15th and 16th February: Khoth
मांगों को लेकर बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। संघमांगों को लेकर बैठक करते सर्व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। नगर पालिका में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वावधान में सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह ने की।
प्रधान गुरमेल व जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने बताया कि 15 व 16 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सिरसा के कर्मचारी 16 जनवरी को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगें। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से जूते, मास्क व बकाया राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके समस्त कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। समान काम समान वेतन लागू नहीं हुआ है। छंटनी ग्रस्त समस्त कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा में आठवें वेतन आयोग का गठन, कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं देने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती सहित अन्य मुख्य मांगों में शामिल है।
विज्ञापन

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी से जिला प्रधान मदन लाल खोथ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भाकर, जिला सचिव रमेश सैनी, अशोक पटवारी व सुखदेव सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed