फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees of 110 organizations of the district will be involved in the nationwide strike, appointed magistrates

जिले के 110 संगठनों के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल, मैजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees of 110 organizations of the district will be involved in the nationwide strike, appointed magistrates
Employees of 110 organizations of the district will be involved in the nationwide strike, appointed magistrates - फोटो : Sirsa
सिरसा। निजीकरण, पुरानी पेंशन लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर कर्मचारियों की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। हड़ताल में जिले के करीब 110 संगठनों के कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण आमजन को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू की गई है और अलग-अलग ब्लॉक अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। जिसके कारण आमजन की परेशानी बढ़ेगी। साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य, बैंक और अन्य कई तरह की समस्या की आमजन को परेशानी उठानी होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं कई विभागों की ओर से तैयारी की गई है जबकि कई विभागों के अधिकारियों ने कर्मचारियों के हड़ताल पर न होने की जानकारी भी साझा की है। हालांकि अधिकारियों की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आपातकालीन सेवाएं जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

28 को ब्लॉक स्तर पर और 29 को जिला स्तर पर करेंगे कर्मचारी प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव राजेश भाकर ने बताया की बड़ागुढ़ा ब्लॉक के बीपीडीओ कार्यालय, ऐलनाबाद, रानियां के कर्मचारी ऐलनाबाद बस स्टैंड, डबवाली व चौटाला में डबवाली बस स्टैंड, ओढां, कालांवाली बिजली घर, चोपटा माधोसिंघाना सिरसा ब्लॉक टाउन पार्क लालबत्ती चौक सिरसा में एकत्रित होंगे और शहर में प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान मदनलाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर, सीटू से जिला सचिव विजय ढुकड़ा, किसान संयुक्त मोर्चे के नेता सुरजीत सिंह हड़ताल को लेकर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी होंगे हड़ताल में शामिल
हड़ताल में बैंक, रेलवे, बीमा, कोयला, कारखाने, फैक्टरी, रोडवेज, बिजली निगम, बीज विकास निगम, परिवहन, सड़क, बंदरगाह, पैक्स, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, महिला बाल विकास, पटवारी, जलदाय, पीडब्ल्यूडी, पचायती राज, स्वास्थ्य, नगर परिषद पालिका, फायर बिग्रेड, यूनिवर्सिटी, शिक्षा सभी विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे।
कर्मचारियों की ये है मुख्य मांग
देश प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए स्थायी कानून बनाया जाए। पुरानी पेंशन बहाल हो, सभी जन सेवाओं के विभागों को सरकार निजी हाथों में बेचना बंद करे, सरकारी खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती श्रम कानूनों को तोड़ना बंद करे। इसी प्रकार अलग-अलग विभागीय यूनियनों की राज्य ओर केंद्रीय स्तरीय अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल का आयोजन किया है।
रोडवेज कर्मचारी बंद करेंगे बसें, रोडवेज ने मंगवाई है पुलिस फोर्स
रोडवेज कर्मचारियों की ओर से रोडवेज का चक्का जाम किए जाने की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद रोडवेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से पुलिस बल भी मंगवाया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो मुख्यालय के आदेशों अनुसार उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं कर्मचारियों ने बस स्टैंड के एंट्री और एग्जीट प्वाइंट पर तंबू भी लगा दिया है।

कर्मचारियों की ओर से अगर बसों को रोका जाता है तो अन्य कर्मचारियों को रूट पर भेजा जाएगा। हड़ताल को लेकर कर्मचारियों की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अगर कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो उस पर मुख्यालय के आदेशों अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed