फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad's archer Bhajan Kaur will participate in Paris Olympics

Sirsa News: पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगी ऐलनाबाद की तीरंदाज भजन कौर

Wed, 19 Jun 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ellenabad's archer Bhajan Kaur will participate in Paris Olympics
खिलाड़ी भजन कौर को सम्मानित करते बीईओ
सिरसा। पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए ऐलनाबाद की तीरंदाज भजन कौर ने रविवार को तुर्की के एंटाल्या में हुए अंतिम ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत स्पर्धा में कोटा हासिल कर लिया है। क्वालिफायर मुकाबले के दौरान भजन कौर ने इस्लामी गणराज्य ईरान की शीर्ष वरीयता हासिल खिलाड़ी मोबिना फल्लाह को छह-दो से हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रति देश केवल एक व्यक्तिगत कोटा की अनुमति थी। तीरंदाज भजन कौर के असाधारण प्रदर्शन ने भारत के लिए यह स्थान हासिल कर लिया है। प्रतियोगिता के दौरान भजन कौर ने पूरे आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो बाई मिलने के बाद, उन्होंने मंगोलिया की उरांटुंगलाग बिशिंडी को छह-दो, स्लोवाकिया की उर्सा कैविक को सात-तीन और पोलैंड की वायलेटा मैसजोर को छह-शून्य से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में मोल्दोवा की एलेक्जेंड्रा मिर्का को छह-दो और फाइनल में ईरान की मोबिना फल्लाह को छह-दो से हराया, जिससे उन्हें स्वर्ण पदक और भारत के लिए ओलंपिक बर्थ मिला। वहीं इस क्वालिफायर प्रतियोगिता के दौरान भारत की शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन

------
परिवार में खुशी का माहौल

भजन कौर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। भजन कौर के पिता भगवान सिंह ने बताया कि ओलंपिक में हिस्सा लेकर भारत के लिए पदक जीतना भजन का लक्ष्य है। इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रही है। अभ्यास के दौरान कई बार उसकी स्वजन से भी बात नहीं हो पाती। परंतु अपनी बेटी की इस उपलब्धि वे गर्व महसूस कर रहे हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भजन कौर ने पहले एशियाई खेलों में प्रदर्शन के दौरान सिल्वर पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed