फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad is not anyone's stronghold, if it was a stronghold then 35-35 problems would not have arisen from each village: Devendra Babli.

ऐलनाबाद किसी का गढ़ नहीं है, गढ़ होता तो एक -एक गांव से 35 समस्याएं नहीं आती : देवेंद्र बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad is not anyone's stronghold, if it was a stronghold then 35-35 problems would not have arisen from each village: Devendra Babli.
जनसभा को संबो​धित करते हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने वीरवार को ऐलनाबाद के कई गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। उन्होंने अलग-अलग गांवों में 30 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान देवेंद्र बबली ने कहा कि ऐलनाबाद किसी घराने का गढ़ नहीं है। गढ़ खत्म हो गए हैं, यदि गढ़ होते तो एक-एक गांव से 35-35 समस्याएं मेरे पास नहीं आती।

दुष्यंत चौटाला भी संबंधित घराने से होने के सवाल पर पंचायत मंत्री ने कहा कि दुष्यंत चौटाला जब राजनीति में आए वह स्टूडेंट थे। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। आज वह उपमुख्यमंत्री हैं और प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला पर अभय चौटाला की तरफ से लगाए गए आरोपों पर देवेंद्र बबली ने कहा कि अभय चौटाला मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन वो कुंठा में हैं। अगर उनके पास कोई भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो पेश करें, ऐसे बयानबाजी और आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार बहुत ही मजबूती से चल रही है।
विज्ञापन



पहले जो काम शहरों में होते थे आज वो गांव में भी हो रहे हैं : मंत्री

पंचायत मंत्री ने कहा कि पहले हरियाणा का ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ा रहता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मंत्री और मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल कर रहे हैं। पहले जो काम शहरों में होते थे, वे आज गांव में भी हो रहे हैं। बबली ने कहा कि गांवों में सामुदायिक भवन, तालाब और ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। गांवों में सिंचाई और पीने की पानी की समस्या है और हम इसके समाधान में लगे हुए हैं। मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि राजनीति में कप्तान मीनू बेनीवाल जैसे अच्छे लोगों को आना चाहिए, जो जनता की सेवा करने का संकल्प रखते हैं। उन्हें राजनीति में आगे आकर चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने किया पौने 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

सिरसा। हरियाणा विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वीरवार को जिले के विभिन्न गांव जोगेवाला, कागदाना, तरकांवाली, नाथूसरी कलां, रंधावा व जमाल आदि गांवों दौरा किया तथा ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान मंत्री बबली ने 17 करोड़ 75 लाख रुपये के आठ विकास कार्यों उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं, विरोध को देखते हुए सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष व गांव दड़बा की सरपंच संतोष बैनीवाल व गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां सहित अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से पूर्व ही हिरासत में लेकर एक फैक्टरी में बंद कर दिया।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पीने के पानी, सिंचाई के लिए, श्मशान घाटों में रास्ते, चारदीवारी, शेड , पीने के पानी, अनाज मंडी में परचेज सेंटर, ई-लाइब्रेरी की जैसी समस्याएं रखी। पंचायत मंत्री पे जिला परिषद के सीईओ, पंचायत राज विभाग व जिला विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका एस्टीमेट बनाकर भेजा जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरु की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों में तेजी लाएं, धरातल पर जनता को सरकार की ओर से किया गया विकास नजर आना चाहिए। ग्राम स्तर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित किया जा रहा है।

इन योजनाओं को किया उद्घाटन व शिलान्यास

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जिले में आठ योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। गांव जोगेवाला में 268.45 लाख रुपये, गांव कागदाना में 312.30 लाख रुपये, गांव नाथूसरी कलां में 340.34 लाख रुपये , गांव जमाल में 351.12 लाख रुपये, गांव रंधावा में 192.85 लाख रुपये से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास किया। गांव जमाल में 161.41 लाख रुपये बनने वाले मॉडल तालाब तथा 88.13 लाख रुपये से बनने वाले आईएलपीबी सड़क का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा पंचायत मंत्री ने गांव तरकांवाली में 60.42 लाख रुपये की लागत से बने मॉडल तालाब का उद्घाटन किया।







गुलाबी सुंडी से प्रभावित कपास का पौधा हाथ में लेकर मंत्री के जनसंवाद में पहुंचा बुजुर्ग किसान

गांव जमाल में जनसंवाद के दौरान में एक बुजुर्ग किसान गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमे को पॉलीथिन डालकर पहुंचे। जमाल गांव के हरी सिंह डूडी ने मंत्री को खराब नरमे की फसल दिखाई। मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब देते हुए कहा कि जिन किसानों की गुलाबी सुंडी से फसल बर्बाद हुई है, उनके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जा रहा है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान अपनी खराब फसल का ब्यौरा दर्ज करवाएं। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन किसानों को हरियाणा सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed