फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad by-election: Support of star campaigners to candidates, all parties are making schedule

ऐलनाबाद उपचुनाव : उम्मीदवारों को स्टार प्रचारकों का सहारा, सभी दल बना रहे शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election: Support of star campaigners to candidates, all parties are making schedule
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। कृषि कानून मुख्य मुद्दा है और कांग्रेस-इनेलो सहित अन्य प्रत्याशी इसी को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि भाजपा विकास को लेकर दंभ भर रही है। साथ ही सत्ता में भागीदारी होने से विकास के रास्ते खुलने का तर्क दिया जा रहा है। अब सभी दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को भी प्रचार के लिए लाने का फैसला किया है। कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुका है, लेकिन अन्य दल अभी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी दल स्टार प्रचारकों का सहारा लेते हैं। कांग्रेस 9 अक्तूबर को ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें विवेक बंसल, कुमारी सैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, चक्रवर्ती शर्मा, जयवीर वाल्मीकि, अशोक अरोड़ा, बजरंग गर्ग, सुशील इंदौरा, चरणजीत रोड़ी, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग, शमशेर सिंह विर्क, विजेंद्र बॉक्सर, बिशन सिंह सैनी, भूपेंद्र गंगवा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा और इनेलो भी बना रही रणनीति, अभी लिस्ट जारी नहीं
दूसरी ओर भाजपा और इनेलो भी स्टार प्रचारकों के माध्यम से प्रचार अभियान को गति देगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन दोनों ही पार्टियों की ओर से इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद है कि भाजपा स्टार प्रचारक के रूप में सीएम मनोहर लाल को लेकर आ सकती है। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, विधायक कमल गुप्ता, कृष्ण बेदी सहित अन्य नेता आ सकते हैं। वहीं इनेलो ने भी स्टार प्रचारकों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ही स्टार प्रचारक के तौर पर ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ जुटाने का सबसे आसान तरीका, लेकिन प्रशासन की सख्ती आई आड़े
स्टार प्रचारकों को चुनावी क्षेत्र में लाकर भीड़ एकत्र करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। लोग नामी हस्तियों को देखने और सुनने के लिए आते हैं। लेकिन इस बार आयोग ने कोरोना महामारी को लेकर सख्त निर्देश जारी कर सख्ती की है। आयोग ने भीड़ की संख्या भी निर्धारित कर दी है और उसके अनुसार ही कार्यक्रम करवाए जाने का आदेश दिया गया है। इसलिए इस बार स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed