फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad by-election: Abhay of INLD and Pawan Bainiwal of Congress filed nominations on the last day

ऐलनाबाद उपचुनाव : आखिरी दिन इनेलो के अभय व कांग्रेस के पवन बैनीवाल ने दाखिल किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election: Abhay of INLD and Pawan Bainiwal of Congress filed nominations on the last day
ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए नामांकन करते अभय सिंह चौटाला - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। आखिरी दिन इनेलो से अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस से पवन बैनीवाल सहित 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया। अब चुनाव मैदान में कुल 26 उम्मीदवार हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के लिए 13 अक्तूबर तक का मौका है। इसके बाद चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के सालासर मंदिर में पूजा के बाद इनेलो प्रत्याशी अभय ऐलनाबाद के लिए रवाना हुए। वहां एसडीएम ऑफिस में पहुंचकर नामांकन दर्ज किया। इस दौरान उनके साथ पुत्र अर्जुन चौटाला, कर्ण चौटाला, पूर्व मंत्री भागी राम, विजय सिंह खोड़, मोहनलाल झोरड़, गोकुल सेतिया, एडवोकेट राकेश बब्बर, विनोद गिगोरानी, दीपक अरोड़ा भी मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार पवन बैनीवाल ने भी नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक शीशपाल केहरवाला, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभय बोले : कांग्रेस भाजपा की बी टीम
नामांकन दर्ज करने के बाद इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ये लड़ाई उनकी नहीं बल्कि ऐलनाबाद की जनता और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई है। इस सीट से इस्तीफा उन्होंने ऐलनाबाद की जनता और संयुक्त किसान मोर्चा के कहने से दिया था और अब वे उपचुनाव भी उन्हीं के कहने के मुताबिक लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार से दूध की धुली नहीं है क्योंकि वर्ष 2012-13 में कांग्रेसराज में ही कृषि कानूनों के ड्राफ्ट तैयार किए गए थे, मगर संसद में बहुमत न होने के कारण ये पारित नहीं हो सके। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा को राहत दी गई। अभय चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों की इतनी ही हितैषी थी तो हरियाणा के किसी भी टोल या धरने पर कांग्रेस नेता शामिल क्यों नहीं हुए? उन्होंने दावा किया कि इस बार वे जीत का छक्का लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा-सैलजा ने किया जीत का दावा
कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के नामांकन दर्ज करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता विनोद बंसल ने जीत का दावा किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज लोकदल का कुछ नहीं बचा। उनकी जमीन खिसक रही है। अभय ने इस्तीफा देकर जनता पर उपचुनाव थोपा है। इसका कोई औचित्य नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार का प्रजातंत्र से विश्वास उठ चुका है। क्योंकि जिस प्रकार यूपी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के साथ हुए व्यवहार और किसानों के साथ जो व्यवहार किया गया है, यह उससे स्पष्ट हो रहा है। सीएम ने लठ उठाने का बयान दिया है जो निंदनीय है। इसलिए अब जनता वोट की चोट मारेगी। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी।

पवन बैनीवाल के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलेजा नामांकर दर्ज करवाते हुए।

पवन बैनीवाल के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलेजा नामांकर दर्ज करवाते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed