फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity supply disrupted for five and a half hours at three sub-stations due to repair work, people upset

मरम्मत कार्य के चलते तीन सब स्टेशनों पर साढ़े पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित, लोग रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for five and a half hours at three sub-stations due to repair work, people upset
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में वीरवार को करीब साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान शहर के लगभग 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने की शिकायत लोग सुविधा केंद्र में दर्ज करवाते हुए नजर आए। इस दौरान केंद्र में करीब 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वीरवार को बरनाला रोड स्थित 220 केवीए स्टेशन का रखरखाव व मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान बस स्टैंड के समक्ष स्थित 33 केवीए, डबवाली रोड स्थित 33 केवीए और ग्रीन बेल्ट स्थित 33 केवीए की बिजली बाधित रही। इसके कारण शहर के अधिकतर एरिया में बिजली बाधित रही। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक शहर की बिजली गुल रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कार्यालय में उपभोक्ता जानकारी जुटाने के लिए भी पहुंचे। वहीं फोन के माध्यम से करीब 100 से अधिक शिकायत केंद्र में दर्ज करवाई गई। एसडीओ मोहनलाल जांगड़ा ने बताया कि बरनाला रोड स्थित 220 केवीए पर रखरखाव और मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। जिसके कारण बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गया था। 4 बजे बिजली दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बिजली बंद वाली खबर में जोड़
इन क्षेत्रों में बाधित रही बिजली की आपूर्ति
शहर में वीरवार को करीब साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान पूरे शहर में बिजली आपूर्ति रहने के कारण लोग असमंजस की स्थिति में नजर आए। वीरवार सुबह करीब 10.15 बजे डबवाली रोड, अग्रसेन मार्केट, हुड्डा कांपलेक्स, मुख्य बाजार, रानियां रोड, कीर्ति नगर, बेगू रोड, चतरगढ़पट्टी सहित पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। लोग पूरा दिन शहर में विभाग को फोन कर व कार्यालय में पहुंचकर सप्लाई शुरू होने के बारे में पूछते रहे। परंतु विभाग द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 4 बजे दोबारा बिजली सप्लाई शुरू हुई, जिस कारण शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप, करीब 20 लाख का कारोबार प्रभावित
बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के करीब पांच घंटे रखरखाव के नाम पर बिजली सप्लाई बंद रखी गई। जिस कारण पूरे शहर में कामकाज बंद रहे। बिजली से संचालित होने वाली वेल्डिंग, आटो मेकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, सेंटर सहित अनेक कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। दिन में करीब साढ़े पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण अनेक दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। इस दौरान पूरे शहर में करीब 20 लाख रुपये का कामकाज प्रभावित हुआ है।

बिजली विभाग ने नहीं दी कोई सूचना
आमतौर पर बिजली विभाग द्वारा रखरखाव के कारण बिजली सप्लाई बंद करने की आगामी सूचना अपने उपभोक्ताओं को देता है। परंतु वीरवार सुबह बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बिना कोई सूचना दिए सप्लाई ठप कर दी। जिस कारण पूरा दिन लोग शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदार व जानकारों को फोन कर बिजली शुरू होने की जानकारी लेते रहे। परंतु कहीं से भी कोई जवाब नहीं मिला। अनेक लोगों ने तो बिजली विभाग के कार्यालय में भी फोन किया, परंतु अनेकों बार तो घंटी बजती रही परंतु किसी ने फोन नहीं उठाया। अगर किसी ने फोन उठाया भी तो कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शहरवासी को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed