{"_id":"60eb31098ebc3ee9b036de6c","slug":"electricity-road-jam-cut-power-connection-sirsa-news-conection-sirsa-news-rtk617204594","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल न भरने पर हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल न भरने पर हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर 19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के बीते दिन बिजली के कनेक्शन काटने पर फ्लैट वासियों ने बाईपास रोड स्थित किसान चौक पर धरना दे रोड जाम कर दिया। दो घंटे तक फ्लैट निवासी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान रोड पर आवाजाही बंद रही, जिसके बाद एसडीएम जयवीर यादव ने प्रदर्शनकारियों के फ्लैटों में बिजली कनेक्शन शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में रह रहे थेहड़ से विस्थापित किए परिवारों को लंबे समय से बिजली और पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ओर से फ्लैटों के बिजली का बिल न भरने के कारण निगम की ओर से कनेक्शन काट दिया गया। इससे रोषित होकर फ्लैट निवासी एकत्र होकर बाईपास रोड पर सुबह नौ बजे पहुंच गए और रोड जाम कर दिया। प्रशासन को मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात करवा दिया।
डेढ़ घंटे बाद मौके पर लोगों की समस्या सुनने के लिए एसडीएम जयवीर यादव पहुंचे। एसडीएम ने एक घंटे के अंदर उनके बिजली के कनेक्शनों को जुड़वाने का आश्वासन दे दिया और संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन कारी वापस फ्लैटों में लौट गए। इस मौके पर भागवंती, रमेश, गोपी सैनी, रेणू, पिंकी, जमुना प्रसार, रामप्रकाश, सुखदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदर्शनकारियों को दिया समर्थन
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट निवासियों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की ओर से थेहड़ खाली करवाने के बाद विस्थापित किए गए परिवारों को प्लॉट और राशि दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक उनकी मांग सरकार की तरफ से पूरी नहीं की गई है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र केवडिया, करनैल सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष, निर्मला, रानी, रवि नाहर, राधेश्याम व सुरजीत उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारी बोले : खराब रहती है पानी की मोटर
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हर रोज फ्लैटों की मोटर खराब रहती है। जब मोटर ठीक करवाने के लिए अधिकारियों से कहा तो उन्होंने बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद फ्लैट निवासियों ने खुद मोटर ठीक करवाई। पानी की समस्या होने के कारण उन्हें रोजाना नहर से पानी भरने जाना पड़ता है और अब बिजली के कनेक्शन भी काट दिए हैं।