फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electricity problem, Highway jam, women agitation, child with women

रातभर बिजली नहीं आयी तो बच्चों को लेकर हाईवे पर बैठीं महिलाएं

Fri, 12 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 12 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
electricity problem, Highway jam, women agitation, child with women
गांव चौटाला - फोटो : Bureau

गांव चौटाला की जवाहर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से सत्तर फीसदी लोगों के बिजली उपकरण जल गए। करीब 24 घंटे बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ तो महिलाएं बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे-54 पर आ डटीं।

विज्ञापन


वीरवार को करीब तीन बजे जवाहर कॉलोनी की महिलाएं तथा बच्चे डबवाली-संगरिया मार्ग पर आ गए। सड़क के बीचों बीच बैठने के कारण यातायात रुकने लगा। करीब एक घंटा बाद चौटाला चौकी प्रभारी बलवीर सिंह मौका पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से समस्याएं जानी। महिलाओं ने बताया कि बुधवार को ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण उनके घरों में लगे बिजली उपकरण जल गए। वोल्टेज इतने तेज थे कि बल्ब तक फूट गए।
विज्ञापन


टीवी भी जल गए। शिकायत करने पर बिजली कर्मचारी मौके पर आए। उन्होंने रात को बिजली का प्रयोग न करने की नसीहत दी। कर्मचारियों ने वीरवार सुबह जल्दी आकर ट्रांसफार्मर चेंज करने की बात कही। पूरी रात बिना बिजली के गुजारी। वीरवार को शिकायत की गई तो कर्मचारी नहीं आए। मजबूर होकर उन्हें रोड जाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने गणमान्य लोगों की बात बिजली निगम के एसडीओ से करवाई। जिसके बाद आंदोलनरत बच्चे तथा महिलाएं सड़क से हटीं। हालांकि गांव चौटाला में सबस्टेशन बना है। इसके बावजूद भी कर्मचारी इतने लापरवाह हैं कि कुछ दूरी पर स्थित शिकायत का समाधान करने के लिए कई-कई दिन लगा देते हैं। जिसका परिणाम है कि लोगों में बिजली निगम तथा सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही तथा लोगों से किए झूठे वायदे का ही परिणाम था कि ग्रामीणों को निगम के खिलाफ मुखर होना पड़ा।


बिजली कर्मचारी न पहुंचने के कारण महिलाएं तथा बच्चे रोड़ पर आ गए थे। सूचना मिलते ही मैं, मौके पर गया था। उनकी बात करवाई थी। बिजली निगम अधिकारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर डबवाली से चल पड़ा है। शाम तक समस्या का हल हो जाएगा। जिसके बाद महिलाओं ने रास्ता खोल दिया।
-बलवीर सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी, चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed