फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity of Chattargarh Patti water house interrupted, no drinking water supply

चत्तरगढ़ पट्टी जलघर की बिजली बाधित, नहीं हुई पेयजल सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity of Chattargarh Patti water house interrupted, no drinking water supply
पेयजल किल्लत के चलते कॉलोनी में की जा रही टैंकर से पानी की सप्लाई। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी स्थित मुख्य जलघर के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बाधित हो गई। इस कारण आधे शहर में मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में कई कॉलोनियों में पेयजल की समस्या बन गई। लोगों को मजबूर होकर मोल टैंकर तक मंगवाना पड़ा रहा है। इससे आधे शहर की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर में पंजुआना स्थित जलघर से पानी की सप्लाई चत्तरगढ़पट्टी के जलघर में होती है। इसके बाद यहां से आधे शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन मंगलवार को बिजली सप्लाई खराब होने के कारण मोटरें नहीं चल पाई और शहर में पानी की सप्लाई बाधित रही। इसके रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, सरकूलर रोड, बाल भवन रोड, डबवाली रोड स्थित कॉलोनियां में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन

राशनिंग के कारण शहर में एक समय ही दी जा रही है पेयजल सप्लाई
नहरबंदी होने के कारण अब जलघर में ही तीन से चार फुट पानी ही शेष बचा है। जोकि 17 जून तक सप्लाई हो पाएगा। शहर वासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब एक समय ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन इस दौरान भी विभाग घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 एमएलडी ही पानी हो पा रहा है सप्लाई
पंजुआना जलघर से हर रोज 20 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन पानी का स्टॉक कम होने के कारण विभाग की ओर से शहर में एक समय ही सप्लाई दी जा रही है। इसमें भी केवल 10 एमएलडी पानी दिया जाता है। पानी की कमी होने के कारण लोगों की टंकियां भी खाली हो रही हैं और उन्हें सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है।

चत्तरगढ़पट्टी स्थित मुख्य जलघर का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी है। नहरबंदी के कारण शहर में एक समय ही पानी की सप्लाई जा रही है। प्राप्त मात्रा में शहर में पानी की सप्लाई दी जा रही है। - मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed