फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Minister visited many villages, inaugurated and laid the foundation stone of development works.

Sirsa News: बिजली मंत्री ने किया कई गांवों का दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sun, 10 Mar 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity Minister visited many villages, inaugurated and laid the foundation stone of development works.
विज्ञापन


सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शनिवार को जिले के गांव शेखुपुरिया, फतेहपुरिया नियामत खां, नानुआना, खारियां व चक्कां गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान बिजली मंत्री ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, ऐसा पहले कभी भी नहीं हुए। आज सरकार के पास बजट भी है और नेक सोच भी है। आज क्षेत्र के हर गांव में विकास हो रहा है, अब विकास की लहर से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। ढाणियों के कच्चे रास्तों को भी पक्का बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा स्कूलों, सड़कों, बिजली घर, जलघरों को निर्माण करवाया जा रहा है। कृषि, उद्योग के साथ-साथ अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। जनता को इनका भरपूर फायदा भी मिल रहा है।
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने गांव नानूआना में दूसरी विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए कहा अच्छा जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी हमारे शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। युवाओं को चाहिए कि वे विद्यार्थी जीवन से ही किसी न किसी खेल में जरूर भाग ले। खेलों से आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इसी प्रकार से खेल प्रतियोगिताओं से हमारा मनोबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बिजली मंत्री ने गांव फतेहपुरिया नियामत खां में ग्रामीणों को 100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने तमन्ना ढिढारिया को राष्ट्रीय स्तर द्वितीय स्थान पर आने पर सम्मानित किया। उन्होंने विधायक आदर्श नगर आवास ग्राम योजना के अंतर्गत गांव फतेहपुरिया नियामत खां में राम कुमार के घर से साहब राम के घर तक लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित आईपीबी गली, मुख्य गली से निहाल सिंह जांदू के घर तक आईपीबी गली का लोकार्पण किया। इसके अलावा रामप्रताप के घर से मुख्य फिरनी तक 48 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित आईपीबी गली व मनरेगा योजना के तहत गांव के हर्बल पार्क की 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित चहारदीवारी कार्य पूरा होने उपरांत लोकार्पण किया। साथ ही कृष्ण भींचर के घर से श्रीदरबार जांदू के घर तक आईपीबी गली व मुख्य फिरनी से सतबीर के घर तक आईपीबी गली का शिलान्यास किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडबाल किट भी वितरित की। इसके उपरांत बिजली मंत्री ने नानूआना में खेल स्टेडियम में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article