फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity failure in subdivision and tehsil offices, affecting work of people in 66 villages

Sirsa News: उपमंडल व तहसील कार्यालय में बिजली गुल, 66 गांवों के लोगों के काम प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in subdivision and tehsil offices, affecting work of people in 66 villages
कालांवाली। उपमंडल कार्यालय में बिजली गुल होने से छाया अंधेरा। संवाद
कालांवाली। उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय कालांवाली में शुक्रवार दोपहर बाद कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रही। ऐसे में पंखे, लाइटें, कंप्यूटर सिस्टम आदि सब बंद हो गए। आलम यह रहा कि कार्यालयों में रजिस्ट्री संबंधी कार्य, जमाबंदी निकालवाने, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य, वाहन पंजीकरण संबंधी कार्य, विवाह पंजीकरण संबंधी कार्य, सीएम विंडो लगवाने आदि के कार्य प्रभावित हो गए।
विज्ञापन


आसपास के करीबन 66 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, पिछले कई सालों से उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय कालांवाली में जनरेटर की कोई सुविधा नहीं है। बिजली कट लगने पर तहसील का काम पूरी तरह से ठप हो जाता है। अधिकारी भले ही इन्वर्टर के सहारे अपने कार्यालयों में आमजन की सुनवाई करते रहते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम मोहित कुमार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को 30 किलोवाट का जनरेटर उपलब्ध करवाने की मांग की थी, जिससे तहसील के कार्य में बांधा न आए। वहीं, मुख्यालय में बैठक अधिकारियों के अंतर्गत आने वाले स्टाफ ने 25 किलोवाट का जनरेटर भेज दिया। ऐसे में एसडीएम ने जनरेटर को लौटा दिया और 30 किलोवाट का ही भेजने के मांग की। अब जब तक जनरेटर नहीं आता है, इसी प्रकार आमजन को परेशानी उठानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
अपने ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी दस्तावेज के लिए आया था। कट के कारण कार्यालय में बिजली नहीं है। अब इंतजार करने के सिवाय कोई चारा नहीं है। यह हमेशा का यहां का सिस्टम है और आमजन को तंग होना पड़ता है।

- लखन कुमार, ग्रामीण, कालांवाली।

------------------------

तहसील में बाइक के पंजीकरण के लिए फीस कटवाने के लिए आया था। तहसील में लाइट ही नहीं है तो फीस भरने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, ताकि आमजन परेशान न हो।


- कुशाल सिंह, ग्रामीण, गांव पाना।

-----------------------

अपनी जमीन की फर्द निकलवाने आए थे, लेकिन बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण अब इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन को यहां पर व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि आमजन परेशान न हो।
- हरप्रीत सिंह, ग्रामीण, गांव देसूमलकाना।

---------------------------------------------

समस्या के समाधान के लिए नया जनरेटर मंगवाया गया था। मांग 30 किलोवाट की थी, लेकिन 25 किलोवाट का जनरेटर भेज दिया गया। इस जनरेटर को बदलवाने के आदेश दिए गए हैं।
- मोहित कुमार, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article