फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Department sirsa, Janta Bhawan Road sirsa, Sandeep, Sirsa

बिजलीकर्मी की करंट से मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department sirsa, Janta Bhawan Road sirsa, Sandeep, Sirsa
Sandeep - फोटो : Bureau

जनता भवन रोड पर चलती लाइन में स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे एक अनुबंधित कर्मचारी की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव फूूलकां निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार बिजली निगम में बतौर अनुबंधित कर्मचारी एक ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम को संदीप कुमार को ठेकेदार ने जनता भवन रोड पर चलती लाइन पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए भेजा। इस दौरान बिजली का तार टूट गया और संदीप पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हिसार ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होना था पर परिजनों ने कहा कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा। उधर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर तीन बार मोरचरी आए पर लौट गए। बाद में परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, मामा कुलदीप सिंह, ताऊ जगदीश आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से ही संदीप की मौत हुई है क्योंकि उसने चलती लाइन पर काम करने भेजा था साथ ही उसे कोई सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं करवाया था।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई पवन कुमार, कपिल कुमार और रवि कुमार ने बताया कि जब संदीप करंट लगने से घायल हुआ था तो उसकी सूचना ठेकेदार प्रदीप कुमार को दी गई थी लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की और न ही मौके पर पहुंचा। परिजन इस मांग भी अड़े हुए थे कि ठेकेदार को मौके पर बुलाया जाए। बाद में सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी सुभाष चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार को मौके पर आने को कहा पर ठेकेदार ने बुखार के चलते आने से मना कर दिया और अपने स्थान पर एक रिश्तेदार को भेज दिया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि वे लिखित में शिकायत दें तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी पर पहले शव का पोस्टमार्टम तो होने दिया जाए। बाद में मृतक के ताऊ जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed