फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electricity corporation to recover 6 crore rupees from 17000 farmers

17 हजार किसानों से बिजली निगम को वसूलने हैं 6 करोड़ बकाया, सरचार्ज माफ की चलाई स्कीम

Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
electricity corporation to recover 6 crore rupees from 17000 farmers
बिजली निगम ने डिफाल्टर किसानों के लिए सरचार्ज माफी की योजना चलाई है ताकि निगम को डूबा हुआ 6 करोड़ रुपये मिल सके। सरचार्ज माफी की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2019 है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम का एग्रीकल्चर फीडर पर करीब 6 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। निगम को करीब 17 हजार किसानों से 6 करोड़ रुपये बिल वसूलने हैं। लेकिन किसान निगम को पैसा अदा नहीं कर रहे हैैं। ऐसे में बिजली निगम ने किसानों के लिए सरचार्ज माफी की स्कीम शुरू की है। 31 मार्च 2019 तक किसानों को बिल पर लगाया हुआ सरचार्ज माफ किया जाएगा। बिजली निगम को अकेले डबवाली सब डिवीजन में दस हजार किसानों से सरचार्ज वसूलना है। बाकी सात हजार किसान दूसरे डिवीजनों के हैं। निगम यह लाभ उन किसानों को देगा जो अपना कोर्ट केस वापस लेने के लिए भी तैयार हों। बिजली निगम को इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एसडीओ को गांवों में किसानों के साथ बैठकें करने के लिए भी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दोबारा रिलीज हो जाएगा कटा हुआ कनेक्शन
बिल जमा न करवाने पर बिजली निगम ने कनेक्शन भी काटे हैं। लेकिन जो किसान बकाया बिल जमा करवा देगा, निगम उसे दोबारा से कनेक्शन अलॉट भी कर देगा। लेकिन रानियां और ऐलनाबाद के किसानों को यह लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि ये दोनों ब्लॉक डार्क जोन में आते हैं। इन ब्लॉक में नए ट्यूबवेल कनेक्शन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन किसानों ने एग्रीकल्चर फीडर का बिल अदा नहीं किया, वे किसान मूल राशि जमा करवाकर अपना कनेक्शन बहाल करवा सकते हैं। सरचार्ज माफ करने की योजना आई है। यह योजना 30 नवंबर 2019 तक है।
-रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed