फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity consumption increased by 1.5 lakh units, temporary transformer installed to control the load

Sirsa News: डेढ़ लाख यूनिट बढी बिजली की खपत, लोड नियंत्रित करने के लिए लगाए अस्थायी ट्रांसफार्मर

Sun, 21 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 1.5 lakh units, temporary transformer installed to control the load
गर्मी से बचने के लिए कपड़ा लपेटकर गुजरतीं स्कूटी सवार युवतियां।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से पार पहुंच गया है। तीखी धूप और लू ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग एसी और कूलर का इस्तेमाल कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। इसके साथ ही पहले के मुकाबले बिजली की खपत भी डेढ़ लाख यूनिट बढ़ गई है। लोड नियंत्रण करने के लिए कई स्थानों पर अस्थायी ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं।
रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। सुबह 11 बजे ही तापमान 42 तक पहुंचा गया। इसके बाद 43.4 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी अधिक होने के कारण दोपहर के समय कुछ रोड सुनसान नजर आए। दो पहिए वाहन चालक शरीर को कपड़े से ढाप गुजरते हुए नजर आए। लोग रोड के साइड पर लगी रेहड़ी पर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन का गर्मी से राहत पाई।
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद अब लोग एसी और कूलर का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में पहले 38 लाख यूनिट की हर रोज खपत होती थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े 39 लाख यूनिट तक पहुंच गया है। हर रोज डेढ़ लाख बिजली की यूनिट अधिक खपत हो रही है। शहर में भी कई स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए निगम की ओर से अस्थायी तौर पर भी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बिजली निगम में बड़े ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाकर उन्हें ठंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.4 डिग्री तक बढ़ा अधिकतम तापमान
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण अब तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था, जोकि रविवार को बढ़कर 43.4 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिनों तक गर्मी बढ़ने की आशंका है। इसके पश्चात जिले में बारिश होने के आसार हैं।


वर्जन
गर्मी बढ़ने के कारण लोड लगातार बढ़ रहा है। जिले में एक से डेढ़ लाख यूनिट बिजली यूनिट की खपत बढ़ी है। ट्रांसफार्मरों पर लोड नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed