{"_id":"64e38fa0dea071da9b070294","slug":"electricity-bills-have-increased-manifold-due-to-smart-meters-dr-ashok-sirsa-news-c-21-hsr1033-202930-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर से कई गुना बढ़े बिजली के बिल : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर से कई गुना बढ़े बिजली के बिल : डॉ. अशोक
Mon, 21 Aug 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में जनसंपर्क करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के डॉ. अशोक तंवर ।
सिरसा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बिजली आंदोलन की शुरुआत की। दो दिवसीय सिरसा दौरे के पहले दिन डॉ. अशोक तंवर ने पांच वार्डों में डोर टू डोर बिजली आंदोलन को लेकर लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली के बिल कई गुना बढ़े हैं।
डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कलम से बिजली के बिल पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर माफ किए जाएंगे। वार्ड एक के लोगों ने बिजली के बिलों को जलाया और डॉ. अशोक तंवर को भरोसा दिलाया कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं। जनसंवाद के दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। तंवर ने लोगों के बीच प्रदेश की गठबंधन सरकार से सवाल किया कि जब पंजाब और दिल्ली में बिजली के बिल माफ हो सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर गठबंधन सरकार का जल्द सफाया करेगी। प्रदेश की गठबंधन सरकार के निर्णयानुसार कई जिलों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों से आमजन के घरों का बिजली बिल कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग पहले ही महंगे बिजली के बिलों की मार झेल रहे हैं, ऐसे में स्मार्ट मीटर ने उनकी पीड़ा को काफी बढ़ा दिया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद सामान्य से दस गुणा तक अधिक बिजली बिल बढ़ गए हैं।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि गरीब लोगों के लिए बिजली का बिल भरना किसी आफत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली मुफ्त मिल रही है जबकि हरियाणा में महंगी बिजली मिल रही है। लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बिजली के बिलों को जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार ही जनता को बिजली बिलों से राहत दिला पाएगी।