{"_id":"6a44013e5084eee637004af4","slug":"electric-workers-warned-to-surround-minister-house-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160786-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजलीकर्मियों ने 2 को मंत्री विज का आवास घेरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजलीकर्मियों ने 2 को मंत्री विज का आवास घेरने की दी चेतावनी
Tue, 30 Jun 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को बरनाला रोड स्थित बिजली बोर्ड परिसर में सर्कल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने की।
संचालन सब-अर्बन यूनिट सचिव सतबीर, सिटी यूनिट सचिव सुरेश मंगल और डबवाली यूनिट सचिव लखवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन में राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड़, राज्य सह-सचिव देवीलाल बिरड़ा, राज्य सलाहकार रामशरण और राज्य उप मुख्य संगठक सुरेश कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
सभा में श्याम लाल खोड़ ने कहा कि यूनियन कई बार निगम प्रबंधन और अधिकारियों के साथ वार्ता कर चुकी है लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम योजना किसानों और बिजली कर्मचारियों, दोनों के हितों के विपरीत है तथा इसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
देवीलाल बिरड़ा और रामशरण ने कहा कि निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबित मांगों के समाधान के बजाय ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनसे कर्मचारियों का आर्थिक और प्रशासनिक शोषण बढ़ रहा है। सुरेश कड़वासरा ने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति, कर्मचारियों की कमी और अन्य लंबित मामलों को लेकर आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।
सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी और सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने वर्षों से गृह जिले से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग उठाई। वहीं, डबवाली यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान मनोज शर्मा ने एचकेआरएनएल कर्मचारियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने तथा इंटर यूटिलिटी स्थानांतरण दोबारा शुरू करने की मांग रखी।
प्रदर्शन के अंत में सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो 2 जुलाई को अंबाला स्थित बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा किसी भी औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन में सिरसा और डबवाली क्षेत्र से बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।